जींद में नाबालिग के साथ रेप व हत्या मामले में संदिग्ध आरोपी की लाश मिली

जींद। हरियाणा के जींद में जिस तरह से मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद उसकी बर्बर हत्या की गई, उसके बाद मामले में आरोपी की लाश मिली है। रेप के संदिग्ध आरोपी का शव कुरुक्षेत्र में मिला है। इससे पहले पुलिस ने बच्ची के साथ गैंगरेप की पुष्टि करते हुए कहा था कि बच्ची का रेप करने के बाद उसे मौत के घाट उतारा गया था। घटना के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने मामले की जांच का आदेश दिया था। जिस बच्ची के साथ रेप हुआ था वह 9 जनवरी से लापता थी।

jind

नाबालिग दलित की हत्या के बाद पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि उसके प्राइवेट पार्ट में कोई नुकीली चीज डाली गई थी जिससे उसकी आंत फट गईर थी। बच्‍ची की छत-विछत नग्‍न लाश बुढ़ाखेड़ा के निकट नहर पटरी पर आरोपियों ने फेंक दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनकी पहचान 27 वर्षीय प्रदीप कुमार और 22 वर्षीय सागर के रूप में हुई थी।

पीड़िता अपने दादा-दादी के साथ रहती थी। मां ने पति से तलाक लेने के बाद दूसरा विवाह कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी प्रदीप विवाहित है और उसने शनिवार को पीड़िता को उस वक्त अपने घर बुलाया जब उसके घर में कोई नहीं था। प्रदीप और उसका साथी सागर दोनों शराब पी रहे थे। नशे में आने के बाद दोनों ने बच्‍ची के साथ ऐसा करने का सोचा। बच्‍ची घर से कूडेदान लेकर कचरा फेंकने जा रही थी। उसी वक्‍त प्रदीप ने उसे बुलाया और फिर दोनों ने बलात्‍कार कर उसकी हत्‍या कर दी। पुलिस के मुताबिक, बच्‍ची 9 जनवरी को घर से निकली थी। देर रात तक घर नहीं पहुंची। परिजन ने पुलिस से बेटी के लापता होने की शिकायत की थी। 10 जनवरी को पुलिस ने आईपीसी की धारा 346 के तहत केस दर्ज किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+