आज 6 घंटे के लिए बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, ये है वजह

मुंबई। अगर आप मंगलवार को फ्लाइट से मुंबई आ रहे हैं या फिर मुंबई से रवाना हो रहे हैं तो आपकी यात्रा में विलंब हो सकता है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनैशनल एयरपोर्ट का मुख्‍य और दूसरा रनवे मरम्‍मत कार्य के लिए सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। यानी 6 घंटे तक मुंबई एयरपोर्ट पर विमानों की आवागमन बाधित होगा।

Mumbai airport to remain shut for 6 hours

मुंबई एयरपोर्ट पर मरम्‍मत कार्य दो चरणों में संपन्न होगा, इस कारण करीब 300 उड़ानें प्रभावित होंगी। दूसरे चरण में अक्टूबर के बाद फरवरी-मार्च में भी मरम्मत कार्य होगा। गो एयर ने यात्रियों को सचेत किया है और हेल्पलाइन नंबर के जरिए उड़ानों में बदलाव से संबंधित जानकारी के लिए यात्रियों को संपर्क करने को कहा है।

जबकि एयर इंडिया ने भी ट्वीट कर कहा है, 'मुंबई रनवे सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। फ्लाइट के समय में बदलाव और रद्द की गई उड़ानों के बारे में जानकारी के लिए एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें या कॉल सेंटर को फोन करें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+