फिर कानूनी पेंच में फंसे सलमान खान, पत्रकार ने दर्ज करवाया गंभीर मामलों में मुकदमा

मुंबई। सलमान खान एक बार फिर कानूनी मुसीबत में फंसने वाले हैं। एक वरिष्ठ पत्रकार ने उनके खिलाफ मुंबई के अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई है। पत्रकार का नाम अशोक पांडे है। पत्रकार के वकील नीरज गुप्ता ने बताया कि सलमान खान के खिलाफ लूटपाट, मारपीट, आपराधिक गतिविधि और धमकी देने के मामले में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

फिर कानूनी पेंच में फंसे सलमान खान, पत्रकार ने दर्ज करवाया गंभीर मामलों में मुकदमा

उन्होंने बताया कि सलमान खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 392, 426 और 506 के तहत शिकायत दर्ज करवाई गई है। इसी साल अप्रैल के महीने में अशोक पांडे ने सलमान पर इल्जाम लगाया था कि जब वह मुंबई की सड़कों पर साइकिल चला रहे थे, तब उन्होंने उनका फोन छीन लिया था।

पत्रकार का कहना था कि जब उन्होंने सलमान को देखा था, तब उनके बॉडीगार्ड से अनुमति लेने के बाद उन्होंने एक्टर की तस्वीरें खींचना शुरू किया। सलमान को ये बात पसंद नहीं आई और वहां पर बहस हो गई। अशोक ने कहा था कि सलमान खान के बॉडीगार्ड ने उनके और कैमरामैन के साथ गलत व्यवहार किया था। 12 जुलाई को इस केस की सुनवाई को सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+