मुंबई: घर ढहने से पांच की मौत, मलबे से बाहर निकाले गए 12 लोग
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों और दो एंबुलेंस को भी मौके पर भेजा गया। राहत-बचाव दल ने 12 लोगों को बाहर निकाला है।
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी में मानखुर्द इलाके में एक घर के ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और एंबुलेंस भी भेजी गई है।

मुंबई के महाराष्ट्र नगर (मानखुर्द) इलाके में गुरुवार सुबह यह हादसा हुआ। हादसे के वक्त घर में ज्यादातर लोग सो रहे थे इसलिए भागने का मौका भी नहीं मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों और दो एंबुलेंस को भी मौके पर भेजा गया। राहत-बचाव दल ने 12 लोगों को बाहर निकाला है।
घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जबकि तीन की मौत हो गई है।

Click it and Unblock the Notifications