पढ़ाई के लिए बेटी को कमरे में लॉक कर शादी में गए थे मां-बाप, जिंदा जल गई
मुंबई। देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के दादर (वेस्ट) इलाके में एक 16 साल की लड़की को उसके घरवाले कमरे में बंद कर शादी में चले गए। उन्हें लगा कि वो स्टडी करती रहेगी तबतक वो वापस आ जाएंगे। लेकिन कमरे में अचानक आग लग गई और वो जिंदा जल गई। छात्रा की पहचान श्रावणी चावन के रुप में हुई है। रविवार देर रात करीब 12:45 बजे पड़ोसियों ने ओम साईं राम बिल्डिंग के थर्ड फ्लोर पर बने फ्लैट से धुआं निकलता देखा तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना पर दमकल की गािड़यां मौके पर पहुंची और करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रावणी के माता-पिता ने रविवार को एक शादी में शामिल होने के लिए गए थे इस दौरान वे अपनी बेटी को घर पर ही छोड़ कर गए ताकि वह पढ़ाई कर सके। उसकी पढ़ाई में कोई बाधा नहीं पड़े इसके लिए उन्होंने उसके कमरे का दरवाजा बाहर से लॉक कर के चले गए। 1 बजकर 45 मिनट पर उसके अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर पर आग लग गई जिसके चपेट में श्रावणी का कमरा भी आ गया।
पांच मंजिले इस बिल्डिंग के तीसरे मंजिल के काफी हिस्से में आग लग गई जिसमें श्रावणी बुरी तरह से फंस गई। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक श्रावणी के कमरे का दरवाजा बाहर से भी और अंदर से भी बंद था। उनके मुताबिक घटनास्थल के पास से केरोसिन का डिब्बा भी बरामद किया गया। आगजनी की घटना में वह गंभीर रुप से घायल हो गई थी जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications