ड्रग्स केस: एनसीबी दफ्तर से घर लौटीं अनन्या पांडे, कल फिर होगी पूछताछ
मुंबई, 21 अक्टूबर: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की एक टीम आज बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के मुंबई स्थित घर पहुंची है। जहां एनसीबी टीम ने कुछ जांच की है। साथ ही अनन्या पांडे को एनसीबी ने पूछताछ के लिए भी बुलाया है। जिसके बाद अनन्या अपने पिता एक्टर चंकी पांडेय के साथ एनसीबी के दफ्तर पहुंची हैं। जहां उनसे पूछताछ की गई। शुक्रवार को एक बार फिर अनन्या को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

आर्यन से जुड़ा है मामला!
ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने करीब 20 दिन पहले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। आज एनसीबी की दो टीमों ने एक साथ अनन्या और शाहरुख के घर रेड की है। साथ ही दोपहर 2 बजे अनन्या को पूछताछ के लिए बुलाया है। अनन्या पर कार्रवाई को आर्यन के केस से जुड़ा बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि आर्यन खान के व्हाट्स एप ड्रग्स चैट में अनन्या पांडे का नाम है।

आर्यन और अनन्या की हुई चैट?
कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है किमुंबई सेशन कोर्ट में एनसीबी ने एक अभिनेत्री के साथ आर्यन खान की ड्रग्स चैट के सबूत पेश किए थे। आज एक साथ अनन्या पांडे और शहारुख खान के घर एनसीबी की रेड के बाद माना जा रहा है कि वो अनन्या ही हैं। अनन्या को शाहरुख के बच्चों खासतौर से सुहाना की अच्छी दोस्त भी माना जाता है।
Recommended Video

आर्यन फिलहाल जेल में हैं
ड्रग्स केस में गिरफ्तार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और दूसरे आरोपियों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने बुधवार को खारिज कर दी थी। आर्यन और अन्य को एनसीबी ने कथित तौर पर क्रूज से गिरफ्तार किया था, 3 अक्टूबर से सभी जेल में हैं। एक क्रूज पार्टी के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने छापेमारी करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया था। आर्यन पर एनसीबी ने आरोप लगाया है कि वह एक नियमित ड्रग उपभोक्ता है और उन्हें थोक में खरीदता है। उन्होंने यह भी कहा है कि वह एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का हिस्सा हैं।












Click it and Unblock the Notifications