जम्मू कश्मीर: हिमस्खलन में तीन जवान शहीद, एक अभी भी लापता

Recommended Video

    Jammu Kashmir: Avalanche से Kupwada में 3 soldiers शहीद, Sonmarg में पांच लोगों की मौत | वनइंडिया

    नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में हिमस्खलन की चपेट में आकर सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। वहीं एक जवान अभी भी लापता है। लापता जवान को खोजने की कोशिशे जारी हैं। सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, बीते 48 घंटों में उत्तरी कश्मीर में हिमस्खलन की कई घटनाए हुई हैं। बड़ी संख्या में जवान भी इसकी जद में आ गए। रेस्क्यू ऑपरेशन चला कई जवानों को बचा लिया गया लेकिन तीन जवानों की जान चली गई। इसके अलावा हिमस्खलन की घटनाओं में पांच और लोगों की जान गई है।

    kashmir

    जम्मू-कश्मीर के गंदरबल, बांदीपोरा और बारामुला में हिमस्खलन हुआ है। गंदरबाल में नौ लोगों का एक दल सोमवार रात जिले के कोलन में बचाव अभियान के लिए जा रहा था कि तभी सभी हिमस्खलन की चपेट में आ गये। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से तलाशी अभियान चलाकर चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया।

    जम्मू कश्मीर को बंदीपोरा और गंदरबल में सोमवार को हिमस्खलन में कई मकान तबाह हो गए। बांदीपोरा जिले के दासी बकतूर गांव में हिमस्खलन हुआ है। जिसमें तीन घर दब गए। वहीं गंदरबल जिले के गगनगीर गांव में कुछ घर हिमस्खलन की चपेट में आए हैं।

    बारामूला जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में भी सोमवार सुबह हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद सेना का एक जवान लापता हो गया। लापता जवान की पहचान हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी के तौर पर हुई है। संभागीय प्रशासन ने उत्तरी और मध्य कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से हिमस्खलन की आशंका वाले इलाकों में नहीं जाने का आग्रह किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+