सदन में बोले मुलायम सिंह, सरकार ने सैनिकों के हाथ बांधे, दुनिया में हो रहा हमारा अपमान

इस सरकार में दुनिया में हो रहा भारत का अपमान: मुलायम सिंह

नई दिल्ली। बुधवार को लोकसभा में बोलते हुए उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से सांसद मुलायम सिंह यादव ने सेना पर हो रहे हमलों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह ने कहा कि सरकार ने सैनिकों के हाथ बांध रखे हैं, ये सरकार सैनिकों को कई स्पष्ट निर्देश नहीं दे रही है। इससे सेना के सामने एक उपापोह की स्थिति है और लगातार हमारे जवान अपनी जान की कुर्बानी दे रहे हैं। मुलायम सिंह ने कहा कि इस सरकार ने ऐसे हालात बना दिए हैं कि पूरी दुनिया में हमारे देश का अपमान हो रहा है।

31 दिसंबर को हुआ सीआरपीएफ ट्रेनिंग पर हमला

31 दिसंबर को हुआ सीआरपीएफ ट्रेनिंग पर हमला

कश्मीर के पुलवामा में 31 दिसंबर को CRPF ट्रेनिंग सेंटर पर जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन आतंकी हमले में पांच सैनिक शहीद हो गए थे। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है। जैश के प्रवक्ता हसन शाह ने कहा कि 3 फिदायीनों ने नूर त्राली और तलह रशीद की हत्या का बदला लेने के लिए सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया। इस हमले के बाद सदन में सरकार की नीतियों पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं।

 सिंधिया का सरकार पर निशाना, दस सिर लाने वाले कहां गए?

सिंधिया का सरकार पर निशाना, दस सिर लाने वाले कहां गए?

मंलगवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी से जुड़े सवाल उठाए। लोकसभा में सिंधिया ने कहा कि सरकार हर बार गलती दोहरा रही है। सीमा पर जवानों की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस मुद्दे पर चुप क्यों है? सिंधिया ने पूछा कि आंतकी हर बार सीमा पार से आ रहे हैं, केंद्र सरकार क्या कर रही है? सिंधिया ने कहा कि जो लोग पहले कहा करते थे कि एक के बदले दस सिर लाएंगे। पाकिस्तान का जवाब देंगे। उस दावे का क्या हुआ? वो अब लोग चुप क्यों हैं?

सरकार का जवाब, मोदी सरकार में मारे गए ज्यादा आतंकी

सरकार का जवाब, मोदी सरकार में मारे गए ज्यादा आतंकी

CRPF के ट्रेनिंग सेंटर पर हुए आतंकी हमले को लेकर विपक्ष के सरकार पर निशाना साधने के बाद मंगलवार को लोकसभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि आतंकवादियों को मारे जाने संख्या में भारी वृद्धि हुई है। 2010-2013 के बीच 471 आतंकवादी मारे गए और 2014 से 580 आतंकवादी मारे गए हैं। यह सरकार की उपलब्धि है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+