मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा में उठाया संसद सत्र बढ़ाने पर सवाल, बोले- शादियां तक छोड़नी पड़ रहीं
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सांसद मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को लोकसभा में संसद का मौजूदा सत्र बढ़ाए जाने पर अपनी नाराजगी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि इसका कोई मतलब उनको समझ नहीं आ रहा है, इससे सदन में सदस्यों की संख्या कम हुई है और लोग दूसरे निजी काम नहीं कर पा रहे हैं। वहीं संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि रुके हुए काम निपटाने के लिए सदन की सहमति से सत्र की अवधि बढ़ाई गई है।

गुरुवार को लोकसभा में दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद मुलायम सिंह यादव ने कहा कि ससंद का सत्र क्यों बढ़ाया गया है, ये मेरी समझ से परे है। लोग शादियों के फंक्शन तक में नहीं जा पा रहे हैं। लोकसभा देश की विधानसभाओं के लिए आदर्श होती है, लेकिन सत्र के बढ़ने की वजह से सदन में बहुत सारे सदस्य मौजूद ही नहीं हैं। ऐसा लगता है कि सत्र को अनावश्यक रूप से बढ़ाया गया है।
यादव ने कहा कि सरकार लोकसभा का मजाक बना रही है। सरकार सत्र बढ़ाने का कोई कारण बताए तो मैं मान लूंगा। विपक्ष के कई सदस्यों ने भी उनकी बात से सहमति जताई। यादव की आपत्ति पर संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव वरिष्ठ सदस्य हैं, लेकिन जो वो सरकार के लिए कह रहे हैं वो ठीक नहीं है। बहुत सारे विधाय कार्यों को देखते हुए यह सत्र बढ़ाया गया है और लगातार विधेयक पारित किए जा रहे हैं। ऐसे में ये सवाल ठीक नहीं है कि बेवजह सत्र बढ़ा दिया गया।
बता दें कि 17वीं लोकसभा का पहला संसदीय सत्र 17 जून से शुरू चल रहा है। ये सत्र 26 जुलाई तक निर्धारित था लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सरकार के अनुरोध पर मौजूदा लोकसभा का पहला सत्र सात अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया था।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications