मुलायम ने ली अफसरो की क्लास, बोले 'इन्होंने' तो फंसवा ही दिया था

खबर तो यहां तक है कि रामगोविंद चौधरी से लेकर अंबिका चौधरी तक इस मीटिंग में हड़काए गए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने शिवकुमार बेरिया को मीटिंग में सबके सामने खड़ा करके कहा कि 'इनका बस चलता तो ये कन्नौज भी हरवा देते'। बलराम यादव के लिए उन्होंने कहा कि' इन्होंने तो आजमगढ़ में फंसवा ही दिया था'। बैठक में नारद राय, राजेंद्र सिंह राणा, इकबाल महबूब और राम गोविन्द चौधरी भी मुलायम से कड़ी फटकार पाए हैं।
अखिलेश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के ऊपर से इस्तीफा देने का दबाव फिलहाल हट चुका है। मुलायम सिंह ने सभी मंत्रियों को अभयदान देते हुए यूपी उपचुनावों में जुट जाने की नसीहत दी है। मीटिंग में यूपी सरकार के सभी 57 मंत्री शामिल हुए थे। चार घंटे ज्यादा समय तक चली मैराथन मीटिंग के बाद बाहर निकले मंत्रियों ने मीडिया के सामने बोलना जरूरी नहीं समझा।












Click it and Unblock the Notifications