Mulayam singh का हाल जानने अस्पताल पहुंचे अखिलेश को देख रो पड़ा सपा कार्यकर्ता, देखें वीडियो

Mulayam singh yadav समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज जारी है। मुलायम सिंह की हालत में सुधार नहीं होता दिख रहा है। 6 दिन से उनकी हालत क्रिटिकल है। उन्हें लाइफ सपोर्ट वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसी बीच पिता का हाल जाने पहुंचे अखिलेश यादव को देखकर एक सपा कार्यकर्ता फूट-फूट कर रो पड़ा।

Recommended Video

    Mulayam Singh Ydav Health Update: अब कैसी है मुलायम की तबियत, जानें हाल| वनइंडिया हिंदी |*New
    Mulayam singh yadav akhilesh yadav medanta hospital sp worker cry

    मुलायम सिंह का हालचाल लेने के लिए सपा कार्यकर्ता मेदांता पहुंच रहे हैं। गुरुवार को भी बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता अस्पातल पहुंचे हुए थे। तभी अचानक अखिलेश यादव भी मुलायम सिंह का हाल जानने पहुंच गए। अखिलेश को आता देखकर एक सपा कार्यकरता फफक-फफककर रो पड़ा। सपा कार्यकर्ता ने रोते हुए अखिलेश से कहा कि, भैया बाबूजी को बचा लीजिए।

    अखिलेश यादव कार्यकर्ता को रोता देख रुके और कार्यकर्ता को ढ़ाढस बंधाते हुए चुप कराया। जिसके बाद अखिलेश अपने पिता को देखने के लिए अस्पताल के अंदर चले गए। गुरुवार दोपहर को मेदांता अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया। इसमें बताया गया है, मुलायम सिंह की हालत अभी भी क्रिटिकल है। उनको लाइफ सेंविग्स ड्रग्स दी जा रही है।

    इससे पहले, बुधवार को बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव अपने बेटे और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मेदांता में अखिलेश यादव से मुलाकात की। डॉक्टरों से मिलकर मुलायम सिंह की सेहत की जानकारी ली।अस्पताल से बाहर आते समय लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नेताजी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+