मेदांता अस्पताल पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर, मुलायम सिंह यादव की तबीयत को लेकर दिया बड़ा अपडेट
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य का जायजा लिया।
गुरुग्राम, 05 अक्टूबर: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य का जायजा लिया। सीएम मनोहर लाल खट्टर उनके बेटे अखिलेश यादव समेत परिवार के लोगों से मिले। इस दौरान उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। डॉक्टरों का कहना है कि सेहत में सुधार हुआ है लेकिन पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा। मुलायम सिंह यादव कई दिनों से मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं।

वहीं, इससे पहले मुलायम सिंह यादव की हेल्थ को लेकर मेदांता अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया था। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, नेताजी की हालत नाजुक है, लेकिन अभी स्थिर बनी हुई है। फिलहाल नेताजी जीवन रक्षक दवाओं पर हैं और डॉक्टरों की टीम नेताजी की सेहत पर नजर रखे हैं। मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक अभी मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर और जीवन रक्षक दवाओं पर हैं। विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा आईसीयू में उनका इलाज किया जा रहा है।
कल से तबीयत बेहतर
इससे पहले मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे उनके बेट और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि नेताजी की हालत कल से थोड़ा बेहतर है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अस्पताल में ज्यादा भीड़ न लगाएं। साथ ही, नेताजी के लिए दुआ करने की अपील की है। तबियत खराब होने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। मुलायम सिंह का 22 अगस्त से अस्पताल में इलाज चल रहा है और उन्हें जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
डॉक्टर यतिन मेहता की टीम कर रही इलाज
मेदांता अस्पताल के डॉक्टर यतिन मेहता की टीम लगातार इलाज कर रही है। वहीं, मेदांता अस्पताल में प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक, मेदांता अस्पताल पर नेताओं व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। इसके अलावा शिवपाल सिंह यादव समेत तमाम बड़े नेता भी मौजूद हैं। मंगलवार को मेदांता अस्पताल ने लेटेस्ट हेल्थ अपडेट जारी करते हुए बताया कि मुलायम सिंह यादल की हालत अभी क्रिटिकल बनी हुई है उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें- PM मोदी ने अखिलेश को फोन कर पूछा मुलायम सिंह का हाल, कहा-मैं मदद के लिए मौजूद हूं












Click it and Unblock the Notifications