मुलायम ने ली राजनैतिक चुटकी, कहा- लालू मध्यसथता करें तो मायावती से मिला लेंगे हाथ
नई दिल्ली। लालू यादव व नीतीश कुमार के महागठबंधन के बाद अन्य नेताओं के स्वर भी बदलने शुरु हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बहुजन समाज पार्टी नेता मायावती से हाथ मिला लेने की सलाह पर व्यंग्य किया है।

उन्होंने मुस्कराते हुए कहा है कि यदि लालू प्रसाद यादव स्वयं मायावती का हाथ थामकर उनके पास ले आएं, तो वह बसपा नेता से हाथ मिला लेंगे। बीते दिनों ही राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बिहार में अपने घोर विरोधी नीतीश कुमार के साथ हाथ मिलाया है।
पढ़ें- मीडिया से 'ये' रहें दूर
कार्यक्रम के दौरान ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में भी मुलायम सिंह यादव को मायावती से गठबंधन करने की सलाह दी थी, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी से टक्कर ली जा सके।
सख्त लहज़े में लालू यादव ने कहा था कि देश गलत हाथों में चला गया है। मोदी सरकार ने जनता को सिर्फ सब्ज़बाग दिखाए हैं, और नरेंद्र मोदी जहां भी गए, वहां अशुभ ही हुआ। इसी क्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश के नेताओं मुलायम सिंह यादव और मायावती से भी एक साथ आने की अपील की थी।












Click it and Unblock the Notifications