बढ़ सकती हैं मुलायम और अखिलेश की मुश्किलें, संपत्ति जांच मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे अखिलेश यादव मुसीबत में पड़ सकते हैं। क्योंकि उनकी संपत्तियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इस याचिका में मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट सीबीआई से कहे कि वह मुलायम और अखिलेश की कथित आय से अधिक संपत्तियों के मामले में जांच स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे। बता दें कि मुलायम सिंह के खिलाफ सीबीआई लंबे समय से आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच कर रही है।

Mulayam Singh and Akhilesh Yadav assets probe, petition filed in Supreme Court

मुलायम सिंह पर आरोप है कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। इसके अलावा याचिका में यह भी मांग की गई है कि इस केस की जांच में अभी तक क्या प्रगति है, इसे कोर्ट के सामने लाया जाए। 2013 में किए गए एक आकलन में ये संपत्ति आय से 24 करोड़ रुपये अधिक पाई गई थी। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के खिलाफ यह याचिका किसी मुसीबस से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें- आतंकवाद से निपटने में मोदी आज भी सबसे सक्षम नेता, सर्वे में हुआ खुलासा

वैसे भी यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खनन घोटाले में सीबीआई की जांच को लेकर बीजेपी पर हमला कर चुके हैं। अखिलेश यादव ने कहा था कि मोदी सरकार सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों से गठबंधन कर रही है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मार्च 2007 में चतुर्वेदी की जनहित याचिका पर सीबीआई को मुलायम, अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल और भाई प्रतीक यादव की संपत्तियों की जांच करने का आदेश दिया था। लेकिन साल 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने डिंपल को इस मामले से यह कह कर बाहर कर दिया था कि वह किसी सार्वजनिक पद पर नहीं थीं।

यह भी पढ़ें- 2019 में यूपी में नहीं है मोदी लहर, इसलिए बुआ-बबुआ ने पकाई सीटों की ये नई खिचड़ी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+