मुलायम पछता रहें हैं तभी महिलाओं के अधिकार की बात कर रहे

mulayam singh yadav
लखनऊ। सपा पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बिगड़ते सुर को संभालने के लिए एक बयान दिया है कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं के अधिकार के लिए आगे आकर लड़ाई की है। उन्‍होंने यह भी कहा कि महिलाओं को सुरक्षा और अधिकार देने में समाजवादी पार्टी ने एक अहम भूमिका निभाई है। शायद उन्‍हें अपने गत दिन के बयान से पछतावा हुआ है तभी तो उन्‍हाेंने समाजवादी का एक नया राग विलापा है।

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव ने गत दिन अपने एक बयान में कहा था कि 'लड़के तो बेचारे होते हैं। रेप के लिए उन्‍हें फांसी की सजा नहीं देनी चाहिए, गलती तो हो ही जाती है।' इस बयान के बाद लोकसभा चुनाव 2014 से पहले सियासत पूरी तरह से गर्मा चुकी है। एक ओर जहां कांग्रेस समेत भाजपा की सभी महिला नेता ने इस बयान का विरोध यिका वहीं दूसरी ओर मुलायम के बेटे और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍ययमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने अपने बयान में कहा कि मुझे इस बयान के बारे में कुछ नहीं पता है। उन्‍होंने यह भी कहा कि नेता जी ने यह बयान किस संदर्भ में दिया है इसका मुझे कोई अंदाजा नहीं है।

ताजूब की बात तो यह है कि मुलायम सिंह के बेतुके बयान के बाद सपा के अन्‍य नेता भी बेतुके बयानों की झड़ी लगा रहे हैं। इससे पहले आजम खां ने करगिल में शहीद हुए सैनिकों के खिलाफ बयानबाजी कर दी तो इधर अबू आजमी ने भी बयान में कह दिया कि मर्जी से सेक्‍स कराने वाली महिलाओं को भी फांसी दे देनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+