अब सुप्रीम कोर्ट का बोझ होगा कम

रोहतगी ने कहा कि मैंने अपनी ओर से हामी भर दी है, लेकिन उसकी औपचारिक घोषणा होनी है। रोहतगी वर्तमान अटॉर्नी जनरल जीई वाहनवती का स्थान लेंगे। वह देश के 14वें अटॉर्नी जनरल बनेंगे। उन्होंने कहा कि पदभार संभालने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता सुप्रीम कोर्ट में याचिकाओं को व्यवस्थित करने की होगी।
उन्होंने कहा कि मैं सुनिश्चित करूंगा कि उच्च अदालतें बेकार के मुकदमों से भरी न रहें। उन्होंने कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगे कि सरकार अंतर-मंत्रालयी याचिकाओं में न उलझी रहे। अटार्नी ज नरल और सोलिसीटर जनरल और अतिरिक्त सोलिसिटर जनरल विभिन्न अदालतों में सरकार की पैरवी करते हैं और पेचीदा मसलों पर कानूनी सलाह देते हैं।
इन रिक्तियों को भरने के लिए सरकार द्वारा कोई फैसला नहीं किए जाने के कारण ऎसी अटकलें हैं कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं हरीश साल्वे और मुकुल रोहतगी अटॉर्नी जनरल पद के लिए दौड़ में हैं। मोदी की सरकार में रंजीत कुमार सोलिसिटर जनरल के पद के प्रमुख दावेदारों में हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications