'पापा आपकी आवाज...,' मौत से पहले परिवार संग बातचीत में क्यों रो पड़ा मुख़्तार अंसारी? सुनें आखिरी कॉल का Audio
Mukhtar Ansari Last audio: उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत ने सबको झटका दिया है। मुख्तार की मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हो गई। इससे पहले इलाज के लिए उसे मंडलीय कारागार से मेडिकल कॉलेज लेकर जाया गया था। पूरे नौ डॉक्टरों की टीम मुख्तार के इलाज में लगी हुई थी मगर उसे बचाया नहीं जा सका।
अब मुख्तार की गुंडई के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं और मौत की वजहों पर भी परिवार और विपक्षी पार्टियों की ओर से सवाल उठने लगे हैं। इस बीच मुख्तार का एक पुराना ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे छोटे बेटे उमर संग बातचीत कर रहे हैं।

प्रशासन ने दी थी मेडिकल रिपोर्ट
बताते चलें कि मुख्तार अंसारी का परिवार कई बार उन्हें धीमा जहर देने जैसे आरोप लगा चुका है। बेटे उमर ने कहा था कि साफ दिख रहा है कि पिता को स्लो पॉइजन दिया जा रहा है। हालांकि जेल के अधिकारियों ने मुख्तार की मेडिकल रिपोर्ट पेश की थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर इससे पहले मुख्तार की मेडिकल जांच भी की थी। एसडीएम राजेश कुमार भी उनका हाल जानने जेल पहुंचे थे।
परिवार से बातचीत में रो पड़ा मुख्तार...
अब मौत की खबर सामने आने के बाद 'आजतक' द्वारा शेयर किये गए वायरल हो रहे ऑडियो में पिता मुख्तार अंसारी और बेटे उमर के बीच बातचीत चल रही है। मंगलवार शाम की ये बातचीत बताई जा रही है। यानी मौत से दो दिन पहले। इससे पहले जब मुख्तार को तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज करवाकर मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दिया था तो माफिया ने अपने दोनों बेटों अब्बास और उमर से बातचीत की थी। इस बातचीत में निकहत की आवाज भी सुनाई पड़ रही है।
मेडिकल कॉलेज से वापस आने के बाद मुख्तार की अपने बेटे से क्या बातचीत हुई, चलिये जानते हैं...
मुख्तार का छोटा बेटा उमर अंसारी पिता से पूछता है कि पापा, आप ठीक हैं?
मुख्तार अंसारी- हां बाबू, हम ठीक हैं।
उमर: आपको अल्लाह ने बचा लिया... रमजान का पाक महीना चल रहा है।
मुख्तार: बेहोशी सी हो रही है, थोड़ी कमजोरी भी लग रही है।
उमर: न्यूज चैनलों ने दिखाया था, हमने देखा कि आप कमजोर हो गए हैं। हम कोर्ट में हैं। मुलाकात की परमिशन करवा रहे हैं। दरोगा अंगल भी करा रहे है।
मुख्तार: हम ठीक से उठ-बैठ नहीं पा रहे हैं।
उमर: सब जहर का ही असर है। हिम्मत कर आप रोज फोन कर लिया करिये पापा। आपकी आवाज सुनकर हिम्मत सी आ जाती है।
मुख्तार: व्हीलचेयर के सहारे हूं, खड़े नहीं हो पा रहे हैं।
उमर: आप जल्द फ्री हो जाएंगे जल्द सेहतमंद होंगे।
उमर: आप वॉशरूम जा रहे हैं या फिर नहीं?
मुख्तार: दस दिन हो गए, वॉशरूम नहीं हो पा रहा है।
इसके बाद उमर अपने पिता की सेहत ठीक होने की कामना करते हुए कहता है कि जब वो उनसे मिलेगा तो उनके लिए जमजम और खजूर लेकर आएगा। फल भी लेकर आएगा।
स्लो पॉइजन देने के लगाए आरोप
बताते चलें कि इससे पहले मुख्तार के वकील ने जेल में जहर देने का आरोप लगाया तो 24 मार्च को लापरवाही के आरोप में डिप्टी जेलर समेत तीन का निलंबन कर दिया गया। 27 मार्च को बांदा एमपी-एमएलए कोर्ट जेल प्रशासन ने मुख्तार की सेहत की रिपोर्ट की तलब की थी।












Click it and Unblock the Notifications