अंसारी ने मोदी-रथ रोकने को ब‍िछाई शतरंजी कालीन

mukhtar ansari
वाराणसी। राजनीत‍ि में कब, कौन और किसके लिए पलट जाए कहा नहीं जा सकता। वाराणसी भले ही धर्म व व्यवसाय की नगरी है पर आजकल यहां स‍ियासत का तगड़ा गण‍ित लगाया जा रहा है। कांग्रेस के अजय राय, भाजपा के नरेंद्र मोदी व 'आप' के अरव‍िंद केजरीवा इस चुनावी जंग में जनता के वोटार्जन की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

मुख्तार अंसारी अपने लक्ष्य पर कायम हैं कि वे मोदी को हरा कर छोड़ेंगे पर उनके इस रास्ते का खुलासा अब हो गया है। मुख्तार अंसारी ने अरव‍िन्द केजरीवाल को निराश कर अजय राय को समर्थन देने का फैंसला किया है। गौरतलब है नरेंद्र मोदी के नामांकन में दोनों व‍िरोधी उम्मीदवारों से ज्यादा भीड़ उमड़ी थी, जिसे विपक्ष‍ियों ने भाड़े की भीड़ करार दिया था।

यह भी पढ़ें - पहले पंच अब प्रपंच

आज अंसारी बंधुओं में यह तय हो गया है कि मोदी के रथ को रोकने के लिए कौमी एकता दल अजय राय का हाथ थामेगा। अंसारी की इस शतरंजी चाल से मोदी की राह अब और कठ‍िन होती दिख रही है। राजनैत‍िक दल भले ही अंसारी बंधुओं को कमज़ोर मानते हेां, पर जानकारों का कहना है कि अंसारी की अपनी जनप्र‍ियता है, जो उन्हें आंख बंद कर समर्थन करती है।

अब जब चुनाव के पर‍िणामों में सत्रह दिन बाकी हैं, तो स‍ियासत की शतरंज पर बेहद दिलचस्प बिसात ब‍िछ रही है। सभी राजनैत‍िक चेहरे ताबड़तोड़ रैल‍ियां कर बस एक-दूसरे की कम‍ियों पर निशाना साधने में जुट गए हैं। देश की समस्याओं व मसलों से दिशाएं भटक गईं हैं, व स्थान अब वयक्त‍िगत बयानबाजी ने ले लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+