निर्मल बाबा की तरह ही देश में एक और बाबा हैं वो हैं राहुल बाबा

सरकार को निशाने पर लेते हुए भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी सक्रिय रहते तो सरकार को जल्दबाजी में अध्यादेश नहीं लाने पड़ते। लेकिन वह जन धन की लूट का नजारा देख रहे थे। राहुल गांधी अपने घर से प्रधानमंत्री कार्यालय तक ही पदयात्रा कर लेते तो ठीक रहता। नकवी सोमवार को जयपुर में भाजपा चुनाव प्रबंध समिति की बैठक में भाग लेने आए थे। लोकपाल की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकपाल के साथ मजाक किया है। कांग्रेस यह चाहती है कि सरकार जाने के बाद भी वह सब करवा सकते है जो अब कर रहे है।
उन्होंने कहा कि लोकपाल के चयन के लिए गठित चयन समिति से न्यायविद् नरीमन पहले ही इस्तीफा दे चुके है तथा थॉमस ने भी इस्तीफा दे दिया है। कोई भी समझदार सोच वाला व्यक्ति कांग्रेस के साथ नहीं रहना चाहता। नकवी ने कहा कि कांग्रेस ने मुसलमानों को चुनावों में टिकट तो दिए हैं लेकिन उनका शोषण भी किया है। चुनाव में टिकट किसी समाज की तरक्की का प्रमाण नहीं होता है। भाजपा सब समाज की तरक्की चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications