बेटे आकाश और होने वाली बहू श्लोका के साथ बद्रीनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी आज बद्रीनाश और केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे थे। मुकेश अंबानी के साथ उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी और होने वाली बहू श्लोका मेहता भी पहुंची थी। अपने प्राइवेटे हेलीकॉप्टर से मुकेश अंबानी बेटे आकाश और होने वाली बहू श्लोका के साथ पहले बद्रीनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे।

बद्रीनाथ के दर्शन के लिए पहुंचा अंबानी परिवार
अंबानी परिवार हर साल बद्रीनाथ और केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस साल भी मुकेश अंबानी पहुंचे, लेकिन इस बार उनके साथ बेटे आकाश अंबानी और होने वाली बहू श्लोका मेहता भी मौजूद थी। तीनों ने बद्रीनाश के दर्शन किए। करीब 45 मिनट तक विशेष पूजा अर्चना की और परिवार की सुख शांति के लिए भगवान का आशीर्वाद लिया।

मंदिर को दिया दान
हर बार ही तरह इस बार भी अंबानी परिवार भगवान की पूजा अर्चना के लिए हमेशा की तरह अपने घर से मक्खन ,कमल के फूल और भगवान के लिए विशेष प्रसाद लेकर आए थे। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर में 51 लाख रुपए का दान दिया।

केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे मुकेश अंबानी
बद्रीनाथ के दर्शन के बाद मुकेश हर साल की तरह इस साल भी केदारनाथ दर्शन के लिए गए। उन्होंने वहां केदारनाथ मंदिर में पूजा की। लोगों ने मुलाकात भी की। करीब 1 घंटा तक वो वहां रुके और फिर वो वहां से वापस दिल्ली लौट गए। हालांकि केदारनाथ में श्लोका मेहता उनके साथ नहीं दिखी। गौरतलब है कि इससे पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपनी होने श्लोका मेहता के साथ 25 मार्च को मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर भी पहुंचे थे।

हीरा कारोबारी की बेटी है श्लोका
श्लोका और आकाश अंबानी की प्री एंगेजमेंट हो चुकी है। माना जा रहा है कि साल के आखिरी में दोनों शादी के बंधन में बध जाएगे। श्लोका मेहता हीरा कारोबारी रेसल मेहता की छोटी बेटी है। श्लोका और आकाश की मुलाकात स्कूल में ही हुई थी। अंबानी परिवार ने बेटे के साथ-साथ अपनी एकलौती बेटी ईशा अंबानी के लिए भी वर पसंद कर लिया है। ईशा और आनंद पीरामल की सगाई हो चुकी है। माना जा रहा है कि अंबानी अपने दोनों बच्चों की शादी एक ही साथ कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications