मुकेश अंबानी थ्रेट: PPE किट पहने CCTV में कैद हुआ संदिग्ध, फडणवीस ने की ऑफिसर के गिरफ्तारी की मांग
मुंबई। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' के सामने मिली संदिग्ध स्कॉर्पियो और विस्फोटक मामले में एक नया खुलासा सामने आया है। बताया जा रहा है कि 'एंटीलिया' के सामने स्कॉर्पियो में विस्फोटक रखने वाले शख्स की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, हालांकि उसने पीपीई किट पहना हुआ है जिस वजह से संदिग्ध की पहचान नहीं की जा सकी है। शख्स की तस्वीर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
Recommended Video

उधर, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुकेश अंबानी को धमकी मामले में पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी की मांग की है। फडणवीस ने विधानसभा में बहस के दौरान दावा किया कि सचिन वाजे ने सबूत मिटाने की कोशिश की इसलिए उन्हें आईपीसी की धारा 201 के तहत गिरफ्तारी होनी चाहिए। देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा कि जिस संदिग्ध स्कॉर्पियो में विस्फोटक मिला, वो चार महीने से पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के कब्जे में थी। मालूम हो कि सचिन वाजे ही उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के सामने मिली संदिग्ध कार मामले की जांच कर रहे थे।
एनआईए को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी
आपको बता दें कि मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर कार में मिले विस्फोटक मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई है। कार के मालिक मनसुख हिरेन की संदिग्ध मौत की जांच महाराष्ट्र एटीएस ही करेगी। केंद्र के इस फैसले को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने कड़ा एतराज जताया है। अंबानी के घर के बाहर गाड़ी मिलने और फिर इस गाड़ी के मालिक की संदिग्ध मौत को लेकर महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि जिस तरह से जांच एएनआई को दी गई है, उससे संदेह होता है कि कुछ गड़बड़ है।
यह भी पढ़ें: अंबानी के घर के बाहर गाड़ी मिलने के मामले की जांच एनआईए को देने पर भड़के उद्धव, बोले- कुछ तो गड़बड़ है












Click it and Unblock the Notifications