अंबानी के घर के बाहर गाड़ी मिलने के मामले की जांच एनआईए को देने पर भड़के उद्धव, बोले- कुछ तो गड़बड़ है

नई दिल्ली। कारोबारी मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया के बाहर कार में विस्फोटक मिलने के मामले की जांच केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है। केंद्र के इस फैसले को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने कड़ा एतराज जताया है। अंबानी के घर के बाहर गाड़ी मिलने और फिर इस गाड़ी के मालिक की संदिग्ध मौत को लेकर महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि जिस तरह से जांच एएनआई को दी गई है, उससे संदेह होता है कि कुछ गड़बड़ है।

Maharashtra CM uddhav thackeray and Anil Deshmukh car found mukesh ambani house case reffered to nia

उद्धव ठाकरे ने कहा, एटीएस मनसुख हिरेन की मौत के मामले की जांच कर रही है। सिस्टम सिर्फ एक आदमी के लिए नहीं है। पिछली सरकार के पास भी सिस्टम और मशीनरी थी। हमें एटीएस पर पूरा भरोसा है, वो जांच कर भी रही है लेकिन इसके बावजूद कि अगर केंद्र मामले को एनआईए को सौंपता है, तो इसका मतलब है कि कुछ गड़बड़ है। जब तक हम इसे उजागर नहीं करते, हम हार नहीं मानेंगे। जांच चलती रहेगी।

Recommended Video

    Mukesh Ambani: संदिग्ध Car के मालिक ने मौत से CM Uddhav को लिखी थी चिट्ठी | वनइंडिया हिंदी

    महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि अब तक एटीएस जांच कर रही थी लेकिन आज इसकी जांच एनआईए ने ले ली है। जांच लेने का उनका अधिकार है लेकिन मनसुख हिरेन मामले की जांच और गाड़ी जो चोरी हुई उसकी जांच एटीएस कर रही है। देशमुख ने कहा कि पहले भी सुशांत मामले की जांच मुंबई पुलिस बहुत अच्छे से कर रही थी लेकिन उसकी जांच बाद में सीबीआई ने लिया। सच्चाई ये है कि सीबीआई अभी तक ये नहीं बता पाई कि वो हत्या थी या आत्महत्या।

    हिरेन की मौत का जांच एटीएस कही करेगी

    मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर कार में मिले विस्फोटक मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई है। कार के मालिक मनसुख हिरेन की संदिग्ध मौत की जांच महाराष्ट्र एटीएस ही करेगी। बता दें कि मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के पास 25 फरवरी को एक कार में विस्फोटक मिला था। पुलिस ने कहा था कि कार 18 फरवरी को चोरी हुई थी। बाद में कार के मालिक मनसुख हिरेन की लाश संदिग्ध हालात में मिली थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+