सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है आकाश अंबानी और श्लोका का ये Video

मुंबई। देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी को अपने बेटे आकाश अंबानी के लिए दुल्हन मिल गई है। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई की तैयारी शुरू हो गई है। गोवा में उनकी प्री-एंगेजमेंट हुईस जिसके बाद अंबानी परिवार ने मुंबई में फिल्मी सितारों और खास दोस्तों के लिए पार्टी रखी। आकाश और श्लोका की प्री एंगेजमेंट पार्टी में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई सितारे पहुंचे। वहीं पार्टी में शामिल होने से पहले आकाश अंबानी और उनकी मंगेतर श्लोका ने मीडिया के सामने पोज दिए।

aakash ambani

पार्टी के दौरान आकाश अपनी मंगेतर श्लोका के साथ बाहर आए । उन्होंने मीडिया को पोज दिया और वापस जाने लगे, लेकिन फिर फोटोग्राफर्स के अनुरोध पर उन्होंने एक बार फिर से मीडिया को पेज दिया और धन्यवाद देकर अंदर जाने लगे। अंदर जाते हुए आकाश अंबानी ने फोटोग्राफर्स से कहा कि 'अच्छा फोटो छापना।' उन्होंने ये मजाकिया लहजे में कहा, जिसे सुनकर श्लोका भी हंस पड़ी। वहां मौजूद पत्रकारों के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई। आकाश और श्लोका के बीच इस दौरान बहुत ही अच्छी कमेस्ट्री दिखी। दोनों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान थी। आकाश श्लोका के कमर डालकर पोज दे रहे थे। दोनों साथ में बेहद खूबसूरत दिख रहे थे।

इस पार्टी में बॉलीवुड के सितारों के साथ-साथ क्रिकेट जगत की हस्तियां और परिवार के नजदीकी लोग शामिल हुए। इससे पहले रविवार को पूरा परिवार अपनी होने वाली बहू के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा था। देखिए आकाश और श्लोका का ये वीडियो जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+