VIDEO: भगवान वेंकटेश्वर के दर पर पहुंचे मुकेश अंबानी, हाथी ने सूंड रखकर दिया आशीर्वाद, जानिए कितना दिया दान

रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड के प्रेसिडेंट मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को तिरुमाला के पास स्थित भगवान वेंकटेश्वर के प्राचीन पहाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान वे हाथी से आशीर्वाद मांगते नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली, 17 सितंबर: रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड के प्रेसिडेंट मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को तिरुमाला के पास स्थित भगवान वेंकटेश्वर के प्राचीन पहाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान वे हाथी से आशीर्वाद मांगते नजर आ रहे हैं। इसका वोडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मुकेश अंबानी के साथ कई लोग मौजूद हैं। इस बीच वे हाथी के पास जाते हैं और उनसे आशीर्वाद मांगते हैं। हाथी ने अपनी सूंड उठाकर उनकी पीठ पर रखते हैं और आशीर्वाद देते हैं।

Recommended Video

    Mukesh Ambani: Tirupati Temple पहुंचे मुकेश अंबानी, 'गजराज' से लिया आशीर्वाद | वनइंडिया हिंदी |*News
    हाथी ने दिया आशीर्वाद

    हाथी ने दिया आशीर्वाद

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मुकेश अंबानी हाथी से आशीर्वाद मांगते नजर आ रहे हैं। जैसे ही वो उनके सामने नतमस्तक हुए। हाथी ने अपनी सूंड उठाकर उनकी पीठ पर रख दिए। हिंदू संस्कृति में हाथी की पूजा करने की परंपरा है।

    क्यों की जाती है हाथी की पूजा?

    क्यों की जाती है हाथी की पूजा?

    हिंदू संस्कृति में हाथी को भगवान गणेश के रूप में पूजा जाता है। माना जाता है कि हाथी सौभाग्य और समृद्धि लाता है। इसे देवत्व के संबंध में पवित्र माना जाता है और प्राचीन काल में इसे विस्तारित परिवार के हिस्से के रूप में माना जाता था।

    पूजा के लिए हाथी को पाला जाता है

    पूजा के लिए हाथी को पाला जाता है

    दक्षिण भारतीय मंदिरों में पूजा की रस्मों के तहत हाथियों को पाला जाता है। तिरुपति मंदिर में जहां अंबानी ने प्रार्थना की थी, पूजा के लिए हाथियों को पाला जाता है। उन्हें मंदिर के अधिकारियों द्वारा खिलाया जाता है और एक अनुष्ठान के रूप में अंबानी ने भी खिलाया और राजसी हाथी का आशीर्वाद मांगा।

    1.5 करोड़ का दान

    1.5 करोड़ का दान

    मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को तिरुमाला के पास स्थित भगवान वेंकटेश्वर के प्राचीन पहाड़ी मंदिर में 1.5 करोड़ रुपये का चढ़ावा चढ़ाया। मुकेश अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट भी साथ थीं, जो एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। रिलायंस इंडस्ट्री के अन्य अधिकारी भी शुक्रवार तड़के मंदिर पहुंचे।

    शुक्रवार तड़के किया अनुष्ठान

    शुक्रवार तड़के किया अनुष्ठान

    अधिकारी ने बताया कि पूजा के बाद अंबानी ने मंदिर में टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी ए वेंकट धर्म रेड्डी को 1.5 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। पहाड़ियों पर एक गेस्ट हाउस में थोड़े समय के प्रवास के बाद अंबानी, राधिका मर्चेंट और अन्य लोगों ने अभिषेकम (पवित्र स्नान) के एक घंटे के पवित्र अनुष्ठान में भाग लिया, जो भोर में उच्च पुजारियों द्वारा आंतरिक गर्भगृह में भगवान वेंकटेश्वर के लिए आयोजित किया गया था।

    यह भी पढ़ें- 5G लॉन्चिंग से पहले उद्योगपति मुकेश अंबानी भगवान श्रीनाथजी दरबार, अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट साथ आए

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+