5G लॉन्चिंग से पहले उद्योगपति मुकेश अंबानी भगवान श्रीनाथजी दरबार, अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट साथ आए
उदयपुर, 13 सितम्बर। देश में 5जी की लॉचिंग से पहले जाने माने उद्योगपति व रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी सोमवार शाम को राजस्थान के राजसमंद जिले में नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे। अंबानी ने श्रीनाथजी की संध्या आरती के दर्शन किए। इसके बाद तिलकायत पुत्र विशाल बावा ने उनका मंदिर परम्परानुसार स्वागत किया।
बता दें कि मुकेश अंबानी दोपहर 3 बजे मुंबई से उदयपुर के लिए फ्लाइट से रवाना होकर 4 बजे डबोक एयरपोर्ट उतरे। यहां से कार से सवा पांच बजे अंबानी श्रीनाथजी की हवेली पहुंचे। उन्होंने श्रीजी की संध्या आरती के दर्शन किए। फिर रिलायंस चेयरमैन बैठकजी में पहुंचे। यहां गोस्वामी विशाल बावा ने मुकेश अंबानी को रजाई ओढ़ाकर व श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट कर स्वागत किया।

अंबानी ने इस दौरान तिलकायत पुत्र विशाल बावा से चर्चा की और उसके बाद वे कार से धीरज धाम पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ देर विश्राम किया। इस दौरान उनके साथ बेटे अनंत अंबानी व अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट व मनोज भाई मोदी भी थे।
मुकेश अंबानी ने विशाल बावा से करीब एक घंटे चर्चा की, जिसके बाद वे कार से धीरज धाम पहुंचे, जहां कुछ देर विश्राम किया। इसके बाद उदयपुर के लिए प्रस्थान कर गए। दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ज्ञात हो कि अंबानी परिवार की श्रीनाथजी में गहरी आस्था है। वे जन्मदिन, एनिवर्सरी या नई कंपनी की शुरुआत जैसे मौकों पर नाथद्वारा पहुं कर श्रीजी का आशीर्वाद लेते हैं।










Click it and Unblock the Notifications