मुकेश अंबानी ने करवाया दिल्‍ली विधानसभा में हंगामा: केजरीवाल

Mukesh Ambani is behind Delhi assembly ruckus: Arvind Kejriwal
नई दिल्‍ली। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि मुंकेश अंबानी ने बदले की भावना के कारण दिल्‍ली विधानसभा में हंगामा करवाया है। केजरीवाल के अनुसार अंबानी के कहने पर ही कांग्रेस और भाजपा विधायक एक हो गये और सोमनाथ भारती के इस्‍तीफा देने के मुद्दे को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। केजरीवाल का मानना है कि हमने प्र‍ाकृतिक गैस की कीमतों में हुई अनियमितता को देखते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। अब हंगामा करवाकर हमें अपना काम करने से रोंका जा रहा है।

गौर हो कि आज सोमनाथ भारती के इस्‍तीफे के मुद्दे को लेकर कांग्रेस और भाजपा विधायकों ने हंगामा किया। यहां तक की कुछ लोगों ने भारती की सीट पर चूडि़यां रख दी। 'आप' को समर्थन देने वाली कांग्रेस ने भी इस्‍तीफे की मांग की। सोमनाथ भारती ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर खिड़की एक्‍सटेंशन में विदेशी महिलाओं के घर रेड की थी। जिसमें कथित तौर पर महिलाओं के साथ बदसलूकी भी हुई थी। जिसे लेकर सोमनाथ भारती के इस्‍तीफे की मांग की जा रही है।

हंगामे के कारण विधानसभा में जनलोकपाल बिल नहीं रखा जा सका। वहीं उपराज्‍यपाल से भी अनु‍मति न मिलने के कारण केजरीवाल का कहना है कि अगर उन्‍हें इस्‍तीफा भी देना पड़ा तो दे देंगे। केजरीवाल के अनुसार हम यहां सरकार बनाने के लिए नहीं आये हैं, जनलोकपाल के आने पर ही भ्रष्‍टाचार खत्‍म हो पाएगा। मैं जनलोकपाल बिल के लिए सौ बार अपने पद से इस्‍तीफा देने के लिए तैयार हूं।

दिल्‍ली विधानसभा का सत्र आज ही शुरू हुआ, जिसमें शाम चार बजे विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया, सूत्रों के अनुसार माइक भी तोड़ दिये गये, हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाई नहीं हो सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+