Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

DMK चीफ स्टालिन के घर पहुंचे मुकेश अंबानी, बेटे की शादी का दिया न्योता

चेन्नई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ चेन्नई पहुंचे थे जहां उन्होंने डीएमके चीफ एमके स्टालिन को बेटे की शादी का न्यौता दिया। डीएमके चीफ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। आकाश आंबानी और हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च को मुंबई में होगी। शादी समारोह जियो वर्ल्ड सेंटर में तीन दिन तक चलेगा।

mukesh Ambani invites DMK chief MK Stalin for Sons Wedding

बेटे की शादी की तैयारियों में मुकेश अंबानी जुटे हैं। बेटे की शादी का न्योता देने मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ चेन्नई पहुंचे थे, जहां उन्होंने डीएमके प्रमुख स्टालिन के घर जाकर बेटे आकाश की शादी के लिए उनको आमंत्रित किया। स्टालिन ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी और लिखा, 'रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के साथ औपचारिक मुलाकात अच्छी रही।'

आकाश की शादी अगले महीने 9 मार्च को होगी, जहां आकाश अंबानी की बारात शाम 3.30 बजे जियो सेंटर जाएगी। 10 मार्च को आकाश और श्लोका का वेडिंग सेलिब्रेशन होगा। 11 मार्च को वेडिंग रिसेप्शन भी जियो वर्ल्ड सेंटर में ही होगा। आकाश स्विटजरलैंड में बैचलर्स पार्टी देंगे, जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल होंगे। बैचलर्स पार्टी 23 से 25 फरवरी को स्विटजरलैंड में होगी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होंगे।

आकाश और श्लोका की प्री इंगेजमेंट पार्टी गोवा में रखा गई थी, जिसके बाद आकाश और श्लोका के रिश्ते का खुलासा हुआ था। श्लोका मशहूर हीरा कारोबारी रसेल मेहता की छोटी बेटी हैं। आकाश और श्लोका ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की है और दोनों बचपन के दोस्त हैं। धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई पूरी करने के बाद श्लोका 2009 में न्यू जर्सी के प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में पढ़ने चली गई। उन्होंने द लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+