AAM Budget के बीच मुकेश अंबानी ने अडानी को पछाड़ा, बने दुनिया के सबसे अमीर भारतीय

मुकेश अंबानी ने अडानी को पछाड़ दिया है। आम बजट 2023 के बीच वह दुनिया में सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं।

mukesh amabani

AAM Budget 2023 के बीच मुकेश अंबानी को बड़ा फायदा हुआ है। लगभग एक वर्ष तक सबसे अमीर भारतीय रहने का तमगा उन्होंने अडानी से छीन लिया है। अब मुकेश अंबानी दुनिया में सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। फोर्ब्स रियल-टाइम अरबपतियों की 2023 की सूची के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी 84.3 बिलियन अमरीकी डालर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर भारतीय बनने के लिए अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी से आगे निकल गए हैं।

Recommended Video

    Mukesh Ambani के छोटे बेटे Anant Ambani Dubai में होंगे शिफ्ट? | वनइंडिया हिंदी | *News

    फोर्ब्स के रियल टाइम ट्रैकर के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष की संपत्ति में 164 मिलियन अमरीकी डालर की वृद्धि हुई। इस वृद्धि के चलते अंबानी ने अडानी को पीछे छोड़ दिया। जबकि गौतम अडानी की संपत्ति में 4.62 प्रतिशत की गिरावट आई। अडानी की संपत्ति 84.1 बिलियन अमरीकी डालर आंकी गई।

    दुनिया के शीर्ष तीन अरबपतियों में शुमार अडानी रैंकिंग में मुकेश अंबानी से ठीक नीचे 10वें नंबर पर आ गए हैं। सूची के शीर्ष पर फ्रांसीसी लक्जरी फैशन दिग्गज एलएमवीएच के बर्नार्ड अरनॉल्ट और परिवार हैं। दिसंबर 2022 में लुई वुइटन के संस्थापक और सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में एलोन मस्क को पीछे छोड़ दिया।

    हालांकि, इन मूल्यों में लगातार उतार-चढ़ाव होता है। अगर अडानी के शेयर में बढ़त होती है तो उम्मीद है कि अडानी की निजी संपत्ति में भी इजाफा होगा। ये आंकड़े ऐसे समय पर आए हैं, जब अडानी समूह पर अमेरिकी शॉर्ट-विक्रेता हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट स्टॉक हेरफेर और मनी लॉन्ड्रिंग" का आरोप लगाया है।

    हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट ने अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों के उच्च मूल्यांकन के कारण उनके मौजूदा स्तरों से गिरने की संभावना के बारे में चिंता जताई। इसने यह भी कहा कि समूह का कर्ज में डूबना एक चिंता का विषय था। हालांकि, अडानी समूह ने कहा है कि हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ अमेरिका और भारत में कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहा है। क्योंकि इसकी रिपोर्ट में गौतम अडानी के स्वामित्व वाली फर्मों पर बाजार में हेरफेर और लेखा धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था।

    ये भी पढ़ें- यूं ही नहीं रोते-रोते भाईजान को याद कर रहीं राखी सावंत, मां की बीमारी में अंबानी संग मदद को आगे आए थे सलमान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+