यूं ही नहीं रोते-रोते भाईजान को याद कर रहीं राखी सावंत, मां की बीमारी में अंबानी संग मदद को आगे आए थे सलमान

राखी सावंत की मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब मां के जाने के बाद राखी सावंत का रो रोकर बुरा हाल है। वे बार बार सलमान खान का नाम लिए जा रही हैं। मुकेश अंबानी और सलमान खान ने राखी की मां के इलाज में मदद की थी।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant Mother: राखी सावंत पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बीते दिनों से बीमार चल रहीं एक्ट्रेस की मां ने अचानक दुनिया को अलविदा कहा, तो फैंस के भी होश उड़ गए। मां के जाने के बाद हमेशा बलखाती चुलबुलाती राखी सावंत का रो रोकर बुरा हाल है। मीडिया के सामने आने के बाद राखी खुद को संभाल नहीं पाई और बिलखकर रो पड़ीं। मां को अस्पताल से ले जाते हुए राखी सावंत ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को याद किया। भाईजान ने राखी के मुश्किल समय में उनकी बहुत मदद की। सिर्फ सलमान खान ही नहीं, बल्कि मुकेश अंबानी ने भी राखी सावंत की मां के इलाज में काफी मदद की थी।

राखी की मां ने दुनिया को कहा अलविदा

राखी की मां ने दुनिया को कहा अलविदा

28 जनवरी 2023 को राखी सावंत की मां जया ने दुनिया को अलविदा कह दिया। राखी की मां ब्रेन ट्यूमर और कैंसर से जूझ रही थीं। राखी की मां की हालत इतनी बुरी हो गई थी कि वे किसी को पहचानने से भी इंकार करने लगी थीं। इस बारे में खुद राखी ने मीडिया को बताया भी था। इस बीमारी की लंबी जंग के बाद आखिरकार उन्होंने दुनिया छोड़ दी। मां के जाने के बाद राखी सावंत का रो-रोकर बुरा हाल है।

रो-रोकर हुआ बुरा हाल

रो-रोकर हुआ बुरा हाल

हालांकि, इससे पहले भी राखी समय-समय पर मीडिया को अपनी मां की हालत का अपडेट देती नजर आई हैं। बीते दिनों खुद राखी ने बताया था कि सलमान खान ने उनकी मां के इलाज में मदद की है। राखी की मां जब बीमार थी, तो एक्ट्रेस ने भावुक होते हुए ये बात बताई थी। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भी सलमान खान राखी के मुश्किल वक्त में मदद के लिए आगे आए थे।

मदद को आए आए सलमान और अंबानी

मदद को आए आए सलमान और अंबानी

न सिर्फ सलमान खान बल्कि, राखी ने बीमारी के इलाज में मदद को लेकर मुकेश अंबानी का भी जिक्र किया। राखी ने बताया था कि उनकी मां अस्पताल में हैं। इसके बाद बीमारी के इलाज का जिक्र करते हुए राखी ने कहा कि अंबानी जी मेरी मदद के लिए आगे आए हैं। मैं शुक्रिया करना चाहती हूं श्री अंबानी जी जो हैं वो मदद कर रहे हैं। राखी ने ये भी बताया था कि उनकी मां की हालत इतनी बुरी हो गई थी कि वो किसी को पहचानने से भी इंकार कर रही थीं।

वायरल हुआ राखी का वीडियो

बताते चलें कि राखी सावंत की मां के निधन की खबर के बाद से फैंस भी मायूस हैं। हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी दिवंगत मां की डेड बॉडी के साथ नजर आ रही हैं। राखी सावंत का रो-रोकर बुरा हाल है। मीडिया के सामने एक्ट्रेस अपने इमोशन कंट्रोल नहीं कर पाईं और फूट फूटकर रोने लगीं। इस दौरान राखी ने सलमान खान को भी याद किया। रोते रोते वे बार-बार भाईजान का नाम ले रही थीं।

राखी का हाल देखकर दुखी हुए फैन

राखी का हाल देखकर दुखी हुए फैन

फैंस के बीच हमेशा मुस्कुराती और खिलखिलाती राखी सावंत का ये हाल देखकर फैंस काफी दुखी हैं। लोगों को यकीन नहीं आ रहा कि राखी की मां अब इस दुनिया में नहीं हैं। वहीं राखी सावंत का ये हाल देखने के बाद फैंस काफी दुखी हैं। हमेशा चहकती राखी अब मां के जाने के बाद बुरी तरह से टूट चुकी हैं। फैंस एक्ट्रेस की मां को श्रद्धांजलि देते हुए उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Recommended Video

    Rakhi Sawant की मां का निधन, Cancer की बीमारी से थी पीड़ित | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+