MUDA Scam: खड़गे परिवार ने लौटा दी विवादित भूमि, BJP नेता रविशंकर ने लगाए थे गंभीर आरोप
Muda Scam: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया था कि कर्नाटक की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार ने पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के परिवार को गलत तरीके से भूमि के स्वामित्व का लाभ दिलवाया है। उन्होंने कहा था कि खड़गे के परिवार द्वारा संचालित सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट को 5 एकड़ जमीन आवंटित की गई है।
अब कर्नाटक के राजनीति में भूचाल बनाकर उभरे इस कथित MUDA स्कैम को लेकर खबर सामने आई है कि खड़गे परिवार के स्वामित्व वाले सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट ने विवादास्पद स्थल को वापस करने का निर्णय किया है।

भाजपा नेता रविशंकर की तरफ से कहा गया था "यह अचंभे की बात है कि सिद्धारमैया सरकार ने बेंगलुरु में एक हाईटेक डिफेंस एरिया में आर एंड डी फैकल्टी स्थापित करने हेतु 5 एकड़ जमीन आवंटित की थी। यह दिलचस्प बात है कि यह 5 एकड़ जमीन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के परिवार संचालित ट्रस्ट को नियम तैयार करने के कुछ दिनोंअंदर ही आवंटित की गई थी।
उन्होंने कहा कि यह प्रकरण कर्नाटक में लोकायुक्त तक पहुंच चुका है और कोर्ट में भी लंबित है। न्यायलय अपना काम करेगा, लेकिन जब इस पूरे फास्ट-ट्रैक आवंटन को लेकर इतनी सारी गड़बड़ियां हैं, तो खड़गे को इसका जवाब देना चाहिए, क्योंकि वह कांग्रेस अध्यक्ष होने के साथ राज्यसभा में विपक्ष के नेता भी हैं।
MUDA साइट आवंटन मुद्दे पर बीजेपी नेता ने कहा कि प्रकरण की "ईमानदारी से" जांच की जा रही है। कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) साइट आवंटन में कथित गड़बड़ियों के संबंध में एक विशेष कोर्ट के निर्देश पर सिद्धारमैया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ईडी ने भी लोकायुक्त की FIR का संज्ञान लेते हुए सीएम , उनकी पत्नी पार्वती और कुछ शेष लोगों के खिलाफ भूमि आवंटन प्रकरण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मामला कायम किया है।
यह भी पढ़ें CG Abujhmad Encounter: घायल जवान से मिले गृहमंत्री विजय शर्मा, नक्सलियों से की अपील, घर वापस लौट आइए












Click it and Unblock the Notifications