दिसंबर 2021 नहीं, 2022-23 तक हो पाएगा भारत की बड़ी आबादी की टीकाकरण- ADB
नई दिल्ली, जुलाई 20। एशियाई डेवलेपमेंट बैंक ने सोमवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। आपको बता दें कि इसी साल अप्रैल के मुकाबले भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 11 प्रतिशत था। अब इसमें 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट से साफ पता चलता है कि कोरोना की दूसरी लहर ने भारत को आर्थिक रूप से प्रभावित किया है, जिसका असर आने वाले समय में और गंभीर दिखेगा।
Recommended Video

भारत में 2022-23 तक बड़ी आबादी हो जाएगी वैक्सीनेट
साथ ही एडीबी ने उम्मीद जताई है कि वित्त वर्ष 2022-23 तक भारत की अधिकांश आबादी का टीकाकरण भी हो जाएगा। आपको बता दें कि भारत सरकार ने दिसंबर 2021 तक सभी को वैक्सीनेट किए जाने का लक्ष्य रखा है, लेकिन ADB के अनुमान से चलता है कि वैश्विक पर्यवेक्षक इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आश्वस्त नहीं हैं।
औसत महंगाई अनुमान में भी होगी बढ़ोतरी
इसके अलावा एशियाई विकास बैंक ने भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही वृद्धि और खाने-पीने की चीजों की कीमतों में भी आ रही तेजी को देखते हुए वित्त वर्ष 2021-22 के लिए औसत महंगाई का अनुमान 5.2% से बढ़ाकर 5.5% किया है। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस अवधि के लिए खुदरा मुद्रास्फीति 5.1% रहने का अनुमान लगाया है।
एडीपी ने कहा कि मार्च 2021 को समाप्त वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 1.6 प्रतिशत थी, जिसके चलते पूरे वित्त वर्ष के दौरान संकुचन आठ प्रतिशत के पूर्वानुमान के मुकाबले 7.3 प्रतिशत रहा। एडीपी ने कहा कि शुरुआती संकेतकों से पता चलता है कि लॉकडाउन के उपायों में ढील के बाद आर्थिक गतिविधियां फिर शुरू हो गई हैं। अब हो सकता है कि जल्दी ही हालात ठीक हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications