जानिए आखिर क्यों मौलाना का यह भाषण सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

मौलाना का मुसलमानों को दिया यह भाषण सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है लोकप्रिय, लोगों से की अपील गलत काम का विरोध करें

लखनऊ। यूट्यूब चैनल पर मौलाना सय्यद अरशद मदनी का ए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, बड़ी संख्या में इस वीडियो को लोग देख रहे हैं ,जिसमें मौलाना लोगों से कहते हैं कि आप इस्लाम के बारे में लोगों को सही जानकारी दीजिए, उन्हें बताइए कि इस्लाम क्या संदेश देता है, हदीस हमें क्या सिखाती हैं। वीडियों में वह कहते हैं कि दुनियाभर में इस्लाम धर्म के बारे में गलत प्रचार किया जा रहा है, लिहाजा जरूरत है कि हम लोगों को इस्लाम की सही जानकारी दें।

maulana

जमियत उलमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना सय्यद अरशद मदनी ने कहा कि हमने मुसलमानों की फिरकापरस्ती यानी सांप्रदायिकता का विरोध किया है, हम आरएसएस और भाजपा की भी फिरकापरस्ती के खिलाफ हम लड़ाई लड़ेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए जुटे हैं। जिसमें वह कहते हैं कि जो लोग नफरत फैलाते हैं उनके खिलाफ हमें आगे बढ़कर मोहब्बत फैलाने की जरूरत है।

मौलाना वीडियो में कहते हैं कि 26 जनवरी से 15 अगस्त के बीच लोगों को बुलाइए, जिसमें हिंदू धर्म और धर्म के लोगों को बुलाया जाए और उन्हें बताया जाए कि इस्लाम व हदीस हमें क्या संदेश देता है, उन्हें बताइए कि मदरसों में हम क्या पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक इस्लाम के बारे में गलत बात फैलाई जा रही है। लोग कहते हैं कि हमें सिखाया जाता है कि हिंदुओं को मारो, जोकि पूरी तरह से गलत है, समय आ गया है कि आप गैर मुसलमानों के घर पर भी उनके सुख और दुख में जाइए।

इसे भी पढ़ें- फेसबुक लाइक्स के लिए बच्चे को 15वीं मंजिल से लटकाया और फिर...

मौलाना कहते हैं कि हम लोगों के सुख दुख में शामिल नहीं हो रहे हैं, इसी वजह से देश आग के ढेर पर खड़ा है। अगर आप ऐसा करना शुरु करेंगे तो लोग फिरकापरस्तों की हार होगी। उन्होंने चार्ली हेब्दो पर हुए हमले पर कहा कि जो लोग कार्टून से मुसलमानों को परेशना करते हैं, उसपर अगर आप प्रतिक्रिया देंगे तो इस तरह की हरकतें और बढ़ेंगी। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि यह वीडियो कबका है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी लोकप्रिय हो रहा है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+