रोडीज फेम रणविजय बने दूसरी बार पिता, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, इस खास अंदाज में किया वेलकम

रोडीज फेम रणविजय बने दूसरी बार पिता, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, इस खास अंदाज में किया वेलकम

मुंबई, 13 जुलाई: रियलिटी शो 'रोडीज' से फेमस हुए अभिनेता और होस्ट रणविजय सिंह दूसरी बार पिता बन गए हैं। रणविजय की पत्नी प्रियंका सिंह ने एक बेटे को जन्म दिया है। जिसका खुलासा रणविजय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर किया है। रणविजय और प्रियंका सिंह की पहले से एक बेटी है। रणविजय और प्रियंका सिंह की बेटी 4 साल की है और उसका नाम कायनात है। रणविजय और प्रियंका सिंह की शादी के 6 साल हो चुके हैं।

खास अंदाज में रणविजय ने दी खुशखबरी

खास अंदाज में रणविजय ने दी खुशखबरी

इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा करते हुए रणविजय ने लिखा, सतनाम वाहेगुरु। रणविजय ने इसके साथ एक छोटा जूता और स्पोर्ट्स जर्सी की एक तस्वीर साझा की है।

नेहा धूपिया बोलीं- ये है अब तक सबसे अच्छी खबर

नेहा धूपिया बोलीं- ये है अब तक सबसे अच्छी खबर

रणविजय की पोस्ट जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। रणविजय को बधाई देते हुए, रोडीज टीम के मेंबर निखिल चिनपा ने लिखा, ''बधाई हो दोस्तों !!! काई के छोटे भाई और आपके प्यारे परिवार में नए सदस्य के लिए आप सभी को बहुत-बहुत प्यार।

वहीं रोडीज फेम गैंगलीडर नेहा धूपिया ने लिखा, '' ये है, अब तक सबसे अच्छी खबर। बधाई हो रण, प्री और काई...। इसके अलावा प्रिंस नरूला, वरुण सूद, दिव्या अग्रवाल, गौहर खान और दिशांक अरोड़ा जैसे अन्य सेलेब्रिटियों ने भी कपल को बधाई दी है।

रणवियय और प्रियंका की ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

रणवियय और प्रियंका की ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

रणविजय और प्रियंका दोनों एक-दूसरे से किसी कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। उसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। कुछ साल डेटिंग करने के बाद 2015 में दोनों ने केन्या में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली थी। इस साल मार्च में रणविजय ने इस बात का घोषणा की थी कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं।

रणविजय ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "आप तीनों को बहुत याद कर रहा हूं...।'' प्रियंका ने भी बेटी कायनात के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, ''डैडी... हम तीनों भी आपको याद कर रहे हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+