MSBSHSE SSC Result 2018: महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन (MSBSHSE) ने 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आज दोपहर घोषित किया गया। इस बार 10वीं कक्षा का रिजल्ट 89.41 प्रतिशत रहा है।
मुंबई। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन (MSBSHSE) ने 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आज दोपहर घोषित किया गया। इस बार 10वीं कक्षा का रिजल्ट 89.41 प्रतिशत रहा है। परीक्षा में बैठने वाले छात्र/छात्राएं इसकी वेबसाइट mahresult.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन ने 10वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 1 मार्च से 24 मार्च के बीच कराया था। अब 8 जून को परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया गया। महाराष्ट्र में 10वीं कक्षा का रिजल्ट 89.41 फीसदी रहा। डिविजन की बात करें तो कोंकण ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। कोंकण का रिजल्ट 94.85 फीसदी रहा, वहीं नासिक का रिजल्ट सबसे खराब रहा। नासिक में इस बार केवल 86.13 फीसदी बच्चे पास हुए।
मुंबई की बाक करें तो मुंबई का पासिंग प्रतित 90.41 फीसदी रहा है, वहीं पुणे में 92.08 बच्चे पास हुए। महाराष्ट्र बोर्ड में एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है। प्रदेश में 91.17 प्रतिशत लड़कियां, तो 87.27 प्रतिशत लड़के पास हुए। डोंबीवली मुंबई की श्रुतिका जगदीश महाजन का रिजल्ट पूरे 100 फीसदी है। उनके अलावा चार और ऐसे छात्र हैं जिन्होंने 100 फीसदी अंक हासिल किए है।
छात्र/छात्राएं इस तरह से अपना रिजल्ट देखें-
* बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
* SSC Results 2018 के लिंक पर क्लिक करें।
* अपना रोल नंबर डालकर सबमिट करें।
* अपना रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।
पिछले साल महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 17,66,098 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 16,89,239 छात्र परीक्षा में बैठे थे।












Click it and Unblock the Notifications