बॉर्डर पर सेना तैनात है इसलिए कर पाते हैं फ्रीडम ऑफ स्पीच पर बहस: धोनी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (फ्रीडम ऑफ स्पीच) के मुद्दे पर जारी हंगामे के बीच इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बात रखी है। धोनी ने ट्वीटर पर लिखा है कि देश की सरहदों पर हमारी सेना चौकस रहती है, उसकी सिक्युरिटी का भरोसा पाकर ही हम फ्रीडम ऑफ स्पीच पर बहस करने लायक हैं।
धोनी ने दो ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि हमारे कमांडो और सैनिक हमारी तरह ही इंसान हैं। लेकिन अपने स्वार्थ को पीछे रख देश के हित के लिए सबसे आगे खड़े रहते हैं। आज हम उन्हीं की वजह से इस हालत में हैं कि आपस में बहस कर सकते हैं।
आपको बजा दें कि धोनी की यह प्रतिक्रिया उस समय पर आई है जब JNU में अफजल गुरू की फांसी की बरसी के बाद बवाल मचा हुआ है और पूरे देश में बोलने की आजादी और देशद्रोह के मुद्दे पर प्रदर्शन हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि धोनी इंडियन आर्मी में ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications