नए साल पर मुंबईकरों को मिली नई सौगात,गोरेगांव तक जल्द दौड़ेगी हार्बर

मुंबई। नए साल पर रेलवे ने मुंबईकरों को नई सौगात दी है। एसी लोकल ट्रेन के बाद अब मुंबई लोकल से सफर करने वालों लाखों लोगों को हार्बर की सुविधा मिलेगी। मुंबई लोकल पर सुविधाओं का विस्तार करते हुए अब सीएसएमटी से अंधेरी तक चलने वाली हार्बर गोरेगांव तक चलेगी। हार्बर लाइन का विस्तार अंधेरी से गोरेगांव तक किया जा रहा है। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर के जरिए लोगों को इसकी जानकारी के साथ-साथ बधाई दी।

 MRVC to conduct trial run of Harbour line train service

हार्बर लाइन के विस्तार का काम मुंबई रेल विकास निगम की ओर से किया जा रहा है। 29 दिसंबर को इस लाइन पर एमआरवीसी और पश्चिम रेलवे ने संयुक्त परीक्षण किया। पश्चिम रेलवे के मुताबिक इस लाइन के विस्तार के लिए सभी जरूरी लकागजी कार्रवाई और औपचारिकताएं 2 हफ्ते में पूरी कर ली जाएंगी।

हार्बर लाइन के विस्तार से मुंबईकरों को लाभ मिलेगा। लोग हार्बर लाइन का विस्तार होने से ट्रेनों में भीड़ कम होगी। माना जा रहा है कि इनमें से 3-4 सर्विस सुबह और शाम के वक्त पीक टाइमिंग में चलाई जाएगी। पश्चिम रेलवे के मुताबिक सीएसएमटी से अंधेरी के बीच अभी 91 सेवाएं चलती है, जिसे गोरेगांव तक चलाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+