मिसेज इंडिया 2010 की फाइनलिस्‍ट ने इंडस्ट्रियलिस्ट को लगाया 54 लाख का चूना, गिरफ्तार

Mrs India 2010 finalist arrested for cheating Rs. 54 lakh from a industrialist
मुंबई। हुस्‍न और ग्‍लैमर के नाम पर एक इंडस्ट्रियलिस्ट को लाखों का चुना लगाने वाली 28 साल की सुपर मॉडल और ग्‍लैडरेग्‍स मिसेज इंडिया 2010 की फाइनलिस्‍ट को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिजनेसमैन ने मॉडल को मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में स्‍पा खोलने के लिए 1.1 करोड़ रुपये दिए थे। सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मॉडल का नाम संगीता चिंटू चटलानी है और वो बैंकॉक की रहने वाली है। संगीत मिसेज इंडिया प्रतियोगिता के 2010 के एडिशन में तीसरे स्‍थान पर रही थी।

पुलिस ने बताया कि बिजनैसमैन का नाम जगदीश ससाने हैं जिसकी उम्र 48 साल है और पुणे का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक जगदीश ने पुणे में एक नया फ्लैट खरीदा था। 2013 में उन्होंने सत्यनारायण पूजा करवाई थी। पूजा ज्योतिषी हितेन्द्र इंगले ने करवाई थी। समारोह के बाद इंग्ले ने ससाने से कहा कि अगर आप मुंबई में बिजनेस शुरू करना चाहते हो तो मेरे वहां अच्छे संपर्क है। इंग्ले ने ससाने को संगीता के नंबर दिए।
इंग्ले ने संगीता को जगदीश ससाने के फोन नंबर दिए।

संगीत ने जगदीश से संपर्क किया और बताया कि वह बांद्रा में स्‍पा खोल सकती है। जून 2013 में दोनों के बीच एक समझौता हुआ। जगदीश ने संगीता को बांद्रा में ओसियन नाम से स्पा खोलने के लिए 1.1 करोड़ रूपए दिए। संगीता ने जगदीश को लाभ में हिस्सा नहीं दिया। जब जगदीश ने ऑडिट करवाई तो पता चला कि संगीता ने 54 लाख रूपए हड़प लिए हैं। जगदीश ने बताया कि बिजनेस में 50-50 फीसदी की भागीदारी थी।

संगीता ने एक रूपए का भी निवेश नहीं किया। जब जगदीश ने संगीता से पैसों के बारे में पूछा तो उसने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। फरवरी में जगदीश ने बांद्रा पुलिस थाने में संगीता के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में धोखाधड़ी की बात साबित हुई। 54 लाख रूपए की धोखाधड़ी के आरोप में संगीता को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+