'मुझे गालियां दी लेकिन मैं...', अनुराग ठाकुर के "जाति का पता नहीं" वाले बयान पर राहुल गांधी ने दिया जवाब
संसद में मानसून सत्र का मंगलवार को छठा दिन था। आज के दिन उस समय लोकसभा में जमकर हंगामा शुरू हो गया जब अनुराग ठाकुर ने अपनी बात रखते हुए जाति को लेकर बात कही। जिस पर राहुल गांधी ने करारा जवाब देते हुए भाजपा को घेरा।

दरअसल, भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने जातीय जनगणना पर भाषण देते हुए लोकसभा में कहा "जिन्हें अपनी जाति तक का पता नहीं वो जनगणना की बात करते हैं।" जिस पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और सांसद राहुल गांधी ने आपत्ति जताते हुए भाजपा पर कटाक्ष किया। वहीं विपक्षी नेताओं ने अनुराग ठाकुर के बयान पर विरोध जताते हुए जमकर हंगामा शुरू कर दिया।
राहुल गांधी ने अनुराग ठाकुर के भाषण का जवाब देते हुए कहा "जब भी कोई नेता आदिवासी,दलित और पिछड़ी जाति के बारे में बात करता है और उनके मुद्दे उठाता है, उसे ऐसे ही गालियां दी जाती हैं। मैं इन गालियों को खुशी से स्वीाकार करूंगा। अनुराग ठाकुर ने गालियां दी हैं, मेरा अपमान किया है लेकिन मैं नहीं चाहता कि वो मुझसे माफी मांगे।"
वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अनुराग ठाकुर से पूछा आप आप जाति कैसे पूछ सकते हैं?
हालांकि भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने सदन में विपक्षी नेताओं से घिरने के कहा मैंने कहा था कि जो जाति के बारे में नहीं वो जनगणना की बात करता है। मैंने ये कहते हुए किसी का नाम नहीं लिया है।
बता दें संसद के मानसून सत्र में सांसद राहुल गांधी ने ये भी कहा "देश में डर का माहौल है, भाजपा के सांसद भी डरे हुए हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा आज हमारा देश कमल के चक्रव्यूह में फंसा हुआ है, कमल को पीएम अपने सीने पर लगा कर रखते हैं।"
#WATCH | BJP leader Anurag Thakur says, "I had said that someone who doesn't know about caste talks about census. I did not name anyone"
Congress leader Rahul Gandhi says, "Whoever raises the issues of Adivasi, Dalit and the backward, is abused. I will happily accept these… pic.twitter.com/7hAaV8etPr
— ANI (@ANI) July 30, 2024












Click it and Unblock the Notifications