सीमापार के लोग कश्मीर के हिस्से पर कब्जा करके बैठे हैं- पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उधमपुर में देश की सबसे लंबी सुरंग का किया उद्घाटन, पीएम ने लोगों को कहा शुक्रिया
उधमपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उधमपुर में 9 किलोमीटर लंबी जम्मू-कश्मीर में चिनैनी नाशरी सुरंग के उद्घाटन के मौके पर बोलते हुए कहा कि यह हिंदुस्तान की सबसे लंबी सुंरग है। उन्होंने कहा कि इस सुरंग के उद्घाटन की रश्म मैंने अदा की है लेकिन मैं चाहता हूं कि यहां उपस्थित सभी लोग इसका उद्घाटन करें। पीएम ने लोगों से अपने मोबाइल फोन का फ्लैश चलाकर इसका उद्घाटन करने को कहा।

पीएम के भाषण के मुख्य अंश
- जम्मू का विकास भी तेज गति से हो रहा है।
- विकास की यात्रा को हम आगे बढ़ाए, जम्मू कश्मीर के नौजवान, इस इलाके के भाग्य को बदलने के लिए, भारत सरकार की योजनाओं का फायदा उठाएं, शिक्षा के नए क्षेत्रों का फायदा उठाएं।
- पूरे हिंदुस्तान के साथ ऐसा जुड़ाव हो जाएगा, यह सिर्फ रास्तों का नेटवर्क नहीं होगा, दिलों का नेटवर्क बनेगा।
- भविष्य में ऐसी 9 सुरंग बनाने की योजना है।
- युवा पीढ़ि को हम साथ लेकर आगे जाने का रास्ता बनाना चाहते हैं।
- हम सीमापार के हमारे कश्मीर पार के नागरिकों को भी प्रगति करके दिखाना चाहते हैं, कि देखिए कश्मीर कैसे विकसित होता है, और जिनलोगों ने आप पर कब्जा जमाकर बैठे हुए हैं, उन्होंने आपको कितना बर्बाद किया है उसे हम करके दिखाना चाहते हैं।
- जो सीमा पार बैठे हैं वह खुद को नहीं संभाल पाते
- यह भूमि हजारों साल से पूरे हिंदुस्तान का मार्गदर्शन कर सके, ऐसी भूमि है।
- मैं जम्मू कश्मीर की ताकत को भली-भांति समझता हूं, मुझे यहां संगठन का काम करते हुए रहने का मौका मिला है।
- महबूबा जी और उनकी सरकार ने हर बारीक चीजों पर ध्यान देते हुए जमीन पर चीजों को उतारने का काम किया है।
- मैं महबूबा जी को विशेष रूप से अभिनंदन करता हूं, उन्हें बधाई देता हूं, पिछले वर्ष जो 80 हजार करोड़ का पैकेज जो हमने दिया था, इतने कम समय में आधे से ज्यादा खर्च हो चुका है और जमीन पर दिख रहा है।
- टूरिज्म को बढावा देने के लिए दिल्ली की सरकार जम्मू कश्मीर के साथ है।
- अगर 40 सालों में टूरिज्म को बल दिया गया होता पूरी दुनिया इसकी गोद में बैठी होती।
- हमने 40 साल में अपनों को खोया है, इतने समय में किसी का भला नहीं हुआ है।
- एक तरफ है टेरेरिज्म और दूसरी तरफ टूरिज्म
- आपके पास दो रास्ते हैं जो आपके भाग्य को बदल सकते हैं
- अब किसानों को घाटा नहीं उठाना पड़ेगा, लोगों को इसका लाभ मिलेगा
- जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए यह सुरंग वरदान है, जिसके जरिए किसान अपने फल, सब्जी, दिल्ली के बाजार में पहुंचा सकता है।
- अगर हमारा किसान भाई खेतो में, बगीचों में काम करता है और अच्छी फसल के बाद वह अपनी फसल नहीं पहुंचा पाता, लेकिन यह सुरंग उसके लिए अहम काम करेगी
- ये सुरंग कश्मीर घाटी की भाग्य रेखा है
- इस सुरंग में नौजवानों के मेहनत के पसीने की खुशबू है
- इस सुरंग को बनाने में जम्मू कश्मीर के लोगों का भी पैसा है
- एक तरफ कुछ भटके हुए नौजवान पत्थर मारने में लगे हुए हैं तो दूसरी तरफ उसी जम्मू कश्मीर के कुछ नौजवान जम्मू कश्मीर का भाग्य बदलने में लगे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications