मध्यप्रदेशः शिवराज के मंत्री की बहू ने की आत्महत्या, दूसरी शादी की तैयारी में था बेटा
भोपालः मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रामपाल सिंह की बहू ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के बाद युवती के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि मंत्री के बेटे गिरजेश प्रताप सिंह दूसरी शादी करने की तैयारी में था, जिसके कारण उनकी बेटी ने खुदकुशी की। पुलिस को मौके से एक सूइसाइड नोट भी मिला है, पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही हैं।

शुक्रवार को की आत्महत्या
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में शुक्रवार को 28 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। इस पूरे मामले पर अभी तक पुलिस ने कोई टिप्पणी नहीं की हैं। वहीं, विपक्ष का कहना है कि इस पूरे मामले में गिरजेश पर खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने की मांग की है।

जांच कर रही है पुलिस
इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधीक्षक जगत सिंह राजपूत ने कहा है कि 'उदयपुरा में एक युवती ने खुककुशी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।' उन्होंने इस मामले में मंत्री पुत्र के जुड़े होने संबंधी सवाल पर जवाब देने से इनकार कर दिया।

20 जून 2017 को हुई थी शादी
मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के के मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि युवती ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि गिरजेश प्रताप सिंह दूसरी शादी करने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि युवती से भोपाल के आर्य समाज मंदिर में 20 जून 2017 को उनकी शादी हुई थी। उन्होंने दावा किया कि गिरजेश शादी के कागजात लौटाने के लिए युवती पर दबाव बना रहे थे।

विपक्ष ने मांगा इस्तीफा
मिश्रा ने मांग की कि गिरजेश के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया जाए। साथ ही उन्होंने उनके पिता और मंत्री से इस्तीफे की मांग की है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications