रेप की घटनाओं पर बोले शिवराज के मंत्री, सब पोर्न की वजह से होता है
नई दिल्लीः देश में हाल ही में हुई बलात्कार की घटनाओं को लेकर देशभर में गुस्से का माहौल है। इसी बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह का कहना है कि देश में रेप होने का मुख्य कारण पोर्नोग्राफी है। सोमवार को भूपेंद्र सिंह ने केंद्र को सभी अश्लील साइटों पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक पत्र भी लिखा है। भाजपा की मध्यप्रदेश सरकार ने करीब 25 अश्लील साइटों को बैन भी किया है।

एमपी के गृहमंत्री का कहना था कि "हमें लगता है कि बच्चियों के साथ बलात्कार और छेड़छाड़ के मामलों की बढ़ती संख्या का कारण अश्लील साइटों का होना है। हमने मध्यप्रदेश में अश्लील साइटों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इस मामले में हम केंद्र सरकार से भी संपर्क करेंगे।'
पत्रकारों से बातचीत में गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि "एमपी गृह विभाग द्वारा किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि अश्लील साइटें बचपन से बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है, यहां तक कि युवा लड़कों और लड़कियों को ये आसानी से मिल जाते हैं। रैप और यौन शौषण के मामले इन साइटों तक पहुंच का परिणाम हैं।
अश्लील साइटों के बारे में गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हमने करीब 25 को बैन कर दिया है, इन साइटों पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं था।
यह भी पढ़ें- आसाराम पर कल आएगा फैसला, सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, जोधपुर में लगी धारा 144
12 साल से कम उम्र की बच्चियों से बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराए गए व्यक्तियों को मृत्युदंड के कानून को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पीएम मोदी की तारीफ की।
यह भी पढ़ें- ट्विटर पर राजस्थान के 33 में से चार सांसद ही पीएम मोदी की उम्मीदों पर खरे
आपराधिक कानून (संशोधन) अध्यादेश 2018 के अनुसार ऐसे मामलों से निपटने के लिए नई अदालतें गठित की जाएंगी और सभी पुलिस थानों एवं अस्पतालों को बलात्कार के मामलों की जांच के लिए विशेष फॉरेंसिक किट उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें- आईआईटी के पूर्व छात्रों की बहुजन आजाद पार्टी ने एससी, एसटी, ओबीसी के लिए मांगा 85 फीसदी आरक्षण












Click it and Unblock the Notifications