ट्विटर पर राजस्थान के 33 में से चार सांसद ही पीएम मोदी की उम्मीदों पर खरे

Recommended Video

    PM Modi ने MP के सांसदों से Video Confrencing के लिए रखी शर्त,सिर्फ 4 सांसद हुए पास |वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नमो ऐप पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाजपा के सांसदों को कहा कि ट्विटर पर उनके कम से कम तीन लाख फॉलोवर होने चाहिए। मोदी ने कहा कि ट्विटर के जरिए भी सांसद और विधायक क्षेत्र के लोगों से जुड़कर अपनी और सरकार की नीतियों को जनता के बीच रख सकते हैं। 2019 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी ने अपनी पार्टी के नेताओं को ये मंत्र दिया। उन्होंने सांसदों और विधायकों को ग्रामीण क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान देने को कहा।

    तीन लाख फऑलोवर वाले सांसद से करूंगा सीधे बात

    तीन लाख फऑलोवर वाले सांसद से करूंगा सीधे बात

    नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर सांसद के अपने इलाके के 3 लाख लोग ट्विटर पर उन्हें फॉलो करते हैं तो वो उस एमपी से सीधे बातचीत करेंगे। वहीं विधायकों को लेकर पीएम ने कहा कि एक से दो लाख लाख लोग ट्विटर पर जिस विधायक को फॉलो करने लगेंगे तो उनसे भी बात की जाएगी। विधायकों और सांसदों के सवालों के जवाब में नरेंद्र मोदी ने ये बातें कहीं।

    राजस्थान में 4 सासंद ही कर सकेंगे पीएम से बात!

    राजस्थान में 4 सासंद ही कर सकेंगे पीएम से बात!

    ट्विटर फॉलोवर को लेकर जो बातें रविवार को पीएम मोदी ने कहा हैं उनके हिसाब से राजस्थान से आने वाले उनके सांसद उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते हैं। प्रदेश में भाजपा के 33 सांसद हैं, इनमें से चार के ट्विटर फॉलोवर्स ही तीन लाख से ज्यादा हैं। दो राज्यसभा सांसद और जो केंद्रीय मंत्रियों के ही तीन लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। भाजपा के पांच सांसदों के तो ट्विटर पर अकाउंट ही नहीं हैं। 24 सांसदों के फॉलोवर एक लाख से कम हैं। वहीं कुछ सांसदों के फॉलोवर कुछ हजार या कुछ सौ ही हैं।

    राज्यवर्धन सिंह राठौर के फॉलोवर सबसे ज्यादा

    राज्यवर्धन सिंह राठौर के फॉलोवर सबसे ज्यादा

    राजस्थान से सांसदों में अगर बात की जाए तो केंद्र सरकार में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर सबसे आगे हैं, उनके फॉलोवर दस लाख से ज्यादा हैं। विजय गोयल के भी चार लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। ओम प्रकाश माथुर के चार लाख और भूपेंद्र यादव के साढ़े तीन लाख फॉलोवर हैं। राजस्थान से आने वाले केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, के जे अल्फांस, पीपी चौधरी, गजेंद्र शेखावत, सीआर चौधरी, के फॉलोवर तीन लाख से कम हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+