सिंहस्थ कुंभमेला 2016: अब तक 7800 शौचालय बने
उज्जैन। आस्था के महापर्व सिंहस्थ कुंभ के लिए महाकाल की नगरी पूरी तरह से तैयार है, प्रशासन मुस्तैदी से अपने काम को पूरा करने में जुटा हुआ है। आपको जानकर खुशी होगी कि इस पर्व के लिए मंगलनाथ परिक्षेत्र में ही अब तक 7,800 शौचालय बनाए जा चुके हैं।
इस बारे में मीडिया से बात करते हुए नगर निगम उपायुक्त मनोज पाठक ने कहा कि सभी शौचालयों को सीवर लाइन से जोड़ा गया है, अभी तक यहां 600 यूरीनल, 5,200 क्लोज बाथरूम और 400 ओपन बाथरूम बना दिये गये हैं इन सबके अलावा सरकार की योजना 500 प्लास्टिक के मॉड्यूलर शौचालय बनाने की भी है।
उज्जैन पूरी तरह कुंभ मेले के लिए तैयार
ये सारे काम आने वाले दो दिनों में खत्म हो जायेंगे और हमें पूरी उम्मीद है कि 22 अप्रैल से शुरू होने वाले इस महापर्व में श्रद्धालुओं को कोई असुविधा प्रशासन की ओर से नहीं होगी।













Click it and Unblock the Notifications