MP Political Drama: CM कमलनाथ के इस्तीफे के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया का Tweet-सत्यमेव जयते
भोपाल। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक आज मध्य प्रदेश में शाम पांच बजे फ्लोर टेस्ट होना था लेकिन उससे पहले सीएम कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफे का ऐलान कर दिया और उन्होंने अपना त्यागपत्र राज्यपाल लालजी टंडन कौ सौंप भी दिया है, अपनी प्रेसवार्ता में उन्होंने बीजेपी पर जमकर आरोप लगाए, उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि राज्य में बीजेपी को 15 साल मिले थे जबकि मुझे अब तक सिर्फ 15 महीने मिले हैं, ढाई महीने लोकसभा चुनाव और आचार संहिता में गुजरे, इन 15 महीनों मे राज्य का हर नागरिक गवाह है कि मैंने राज्य के लिए कितना काम किया लेकिन बीजेपी को ये काम रास नहीं आए, साथ ही कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी ये ना भूले कि कल सबका आता है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया Tweet-सत्यमेव जयते
कमलनाथ के प्रेस वार्ता के बाद कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए एमपी के महाराज ज्योतिरादित्य सिधिंया ने Twitter पर लिखा कि मध्य प्रदेश में आज जनता की जीत हुई है, मेरा सदैव ये मानना रहा है कि राजनीति जनसेवा का माध्यम होना चाहिए, लेकिन प्रदेश सरकार इस रास्ते से भटक गई थी, सच्चाई की फिर विजय हुई है, सत्यमेव जयते।

ज्योतिरादित्य सिधिंया की वजह से ही संकट में आई कमलनाथ सरकार
वैसे आपको बता दें कि कमलनाथ सरकार के एमपी में गिरने के पीछे वजह ज्योतिरादित्य सिधिंया ही हैं क्योंकि उन्होंने सीएम कमलनाथ से नाराज होकर कांग्रेस छोड़ी और उसके साथ उनके 22 समर्थकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया, कांग्रेस के बागी विधायक बेंगुलुरू में हैं तो वहीं ज्योतिरादित्य सिधिंया अब भाजपा के साथ खड़े हैं।
Recommended Video
असेंबली की स्थिति
मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या 230 है, जिसमें 2 विधायकों की आकस्मिक मृत्यु हो चुकी है और इनकी सीटों पर उपचुनाव होने हैं।
- मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या है- 230
- इनमें से 2 विधायकों के आकस्मिक निधन से संख्या है- 228
- कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद संख्या है- 206
- इस तरह विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा बैठता है- 104

मौजूदा आंकड़े
- भाजपा - 107 विधायक
- कांग्रेस - 91 (स्पीकर को मिलाकर 92) विधायक, 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद.
- सपा, बसपा, निर्दलीय- 07 विधायक (सपा- 2, बसपा-1,निर्दलीय-4)

बीजेपी ने महाराज के साथ मिलकर रची साजिश
इस्तीफे के ऐलान से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया और कहा कि बीजेपी ने महाराज के साथ मिलकर साजिश रची है, कमलनाथ ने आरोप लगाया कि बीजेपी की ओर से विधायकों को पैसे के दम पर ले जाया गया, उनका इस्तीफा दिलवाया गया, बीजेपी पहले दिन से ही उनकी सरकार गिरवाना चाहती थी, करोड़ों रुपये खर्च कर खेल खेला जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications