चुनाव नतीजों से पहले CM शिवराज ने आवास पर बुलाई पार्टी नेताओं की अहम बैठक

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बाद अब राजनीतिक पार्टी के नेता मतगणना का इंतजार कर रहे हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वोटों की गिनती प्रक्रिया से पहले चर्चा के लिए अपने निवास पर भाजपा नेताओं की एक बैठक बुलाई है। जिसमें मतगणना से जुड़ी बातों को लेकर विचार-विमर्ष किया जाएगा।

MP CM Shivraj Singh Chouhan called meeting with BJP leaders this evening over the counting process of polls

बता दें कि 230 सीटों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को वोट डाले गए। इस बार राज्य में रिकॉर्ड 75 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि 2013 में 72.13 फीसदी और 2008 में 69.52 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई थी। इस बार मतदान प्रतिशत के आंकड़ों में बढ़ोतरी को हर पार्टी अपने - अपने तरह से अनुमान लगा रही हैं। कोई कह रहा है कि इसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा तो कोई बीजेपी को श्रेय दे रहा है।

एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर
पांच राज्यों के लिए 7 दिसंबर को वोटिंग खत्म हो जाने के बाद एग्जिट पोल भी सामने आ गए। मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल की बात करें तो अधिकर ने बीजेपी को सत्ता के करीब दिखाया है, हालांकि ऐसा नहीं कि कांग्रेस टक्कर में नहीं है। 6 एग्जिट पोल में से 4 ने बीजेपी को विजयी दिखाया है तो 2 ने कांग्रेस को। लेकिन सच्चाई क्या है इसका अंदाजा 11 दिसंबर को वोटिंग के बाद ही पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें- अपने ही एक विदेश मंत्री को अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कामचोर और मूर्ख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+