अपने ही एक विदेश मंत्री को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कामचोर और मूर्ख
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ही पूर्व विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने टिलरसन को 'बहुत ही मूर्ख' और एक 'आलसी और कामचोर' व्यक्ति करार दिया है। ट्रंप का यह बयान टिलरसन के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति उन्हें गैर-कानूनी तौर पर पैसे की वसूली के लिए मजबूर करते थे। ट्रंप ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए और टिलरसन पर अपना गुस्सा निकाला। इसके साथ ही ट्रंप ने अपने विदेश मंत्री माइक पोंपेयो की भी खुलकर तारीफ की।

फैसले तक नहीं ले सकते थे टिलरसन
डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को टिलरसन पर हमला बोला और ट्विटर पर लिखा, 'टिलरसन बिल्कुल जड़ बुद्धि थे और मूर्ख व्यक्ति थे। मुझे अफसोस है कि मैं उनसे जल्द छुटकारा नहीं पा सका। वह एक कामचोर और बहुत ही आलसी भी थे।' ट्रंप ने यह भी कहा कि टिलरसन के पास सही फैसले लेने की क्षमता भी नहीं थी। ट्रंप ने नए विदेश मंत्री पोंपेयो की खुलकर तारीफ की। ट्रंप ने लिखा कि पोंपेयो काफी अच्छा काम कर रहे हैं और उन्हें, उन पर गर्व है। ट्रंप ने यह भी कहा कि यह कोई खेल नहीं है जिसमें एक-दूसरे पर दोष लगाया जाए। लेकिन पोंपेयो के नेतृत्व में विदेश विभाग काफी अच्छा काम कर रहा है।
टिलरसन ने ट्रंप को बताया अनुशासनहीन
टिलरसन ने सीबीएस न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप की जमकर आलोचना की थी। उन्होंने कहा था, 'मैं उनसे रोजाना कहता था कि आप ऐसा नहीं कर सकते, हमें इस बारे में बात करनी चाहिए कि हम क्या कर सकते हैं। शायद इस बात को लेकर ट्रंप मुझसे ऊब गए थे।' उन्होंने आगे कहा, 'एक्सन मोबाइल कारपोरेशन जैसी बेहद अनुशासित और प्रक्रिया का पूरी तरह पालन करने वाली कंपनी में काम करने के बाद एक ऐसे व्यक्ति के लिए काम करना ,जो बेहद अनुशासनहीन है ,जो बिल्कुल पढ़ना नहीं चाहता ,जो ब्रीफिंग और रिपोर्ट तक नहीं पढ़ता और जो किसी भी बात की डिटेल तक नहीं जाना चाहता़, मेरे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। ' तेल के व्यापारी टिलरसन, ट्रंप प्रशासन के पहले विदेश मंत्री थे। जब टिलरसन का नाम इस पद के लिए तय किया गया तब तक उन दोनों की कभी मुलाकात नहीं हुई थी।
-
Hormuz Tension: 'अनुमति लो, वरना उड़ा देंगे', US-Iran Ceasefire के बावजूद ईरान ने टैंकरों को दी कड़ी चेतावनी -
Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही? -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Iran-US Ceasefire: मिडिल ईस्ट में शांति की नई उम्मीद? ट्रंप के बयान से बढ़ी हलचल, ईरान को लेकर दिया बड़ा संकेत -
Dinner Diplomacy: Iran US War के बीच ट्रंप का सर्जियो गौर संग डिनर, क्या ये सिर्फ संयोग है? -
Iran-US War में नया ट्विस्ट! Pakistan की अपील पर Trump के 14 दिन डेडलाइन बढ़ाने के 4 बड़े कारण क्या? -
Trump Iran Deadline: 'एक पूरी सभ्यता आज रात खत्म हो जाएगी', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
China-Russia के वीटो पावर ने Iran के खिलाफ Trump के मनसूबों को कैसे किया फेल? न्यूयॉर्क से बड़ा अपडेट -
US-Iran Ceasefire: मिडिल ईस्ट में थमी जंग! ट्रंप-ईरान सीजफायर के बाद श्रीनगर के लाल चौक पर जश्न का माहौल -
'मेरे साथ रात गुजारो, 50 लाख दूंगा', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने सामने रखा काला सच, खुला E-Mail का राज












Click it and Unblock the Notifications