MOTN survey: अभी लोकसभा चुनाव हुए तो बंगाल में TMC या BJP में आगे कौन? कांग्रेस के लिए चौंकाने वाला अनुमान

MOTN survey West Bengal: दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ ही महाराष्ट्र और हरियाणा में शानदार जीत के बाद से बीजेपी के हौसले बुलंद हैं। लेकिन, एक बड़े ओपिनियन पोल ने जो अनुमान जाहिर किए हैं, वह कम से कम पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बहुत ही ज्यादा मायूस कर सकता है। इसके अनुसार आज की तारीख में अगर लोकसभा चुनाव हुए तब भी ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ही बड़े अंकों के साथ नंबर वन रहेगी।

इंडिया टुडे-सी वोटर ने पूरे देश के लिए यह ओपिनियन पोल किया है। इसके हिसाब से अभी लोकसभा चुनाव होने पर बीजेपी फिर से पूर्ण बहुमत के साथ देश की सत्ता में वापस आ सकती है और वह लगभग 2014 के लोकसभा चुनाव वाले आंकड़े तक पहुंच सकती है। जबकि, एनडीए का आंकड़ा तो 343 सीटों तक पहुंच सकता है। लेकिन, पश्चिम बंगाल के परिणाम बीजेपी के लिए बहुत ही मायूस करने वाले हो सकते हैं।

motn survey west Bengal

MOTN survey West Bengal: पश्चिम बंगाल में नहीं हिलेगा तृणमूल कांग्रेस का वोटर शेयर

इस ओपिनियन पोल के अनुसार अगर वोट शेयर पर गौर करें तो टीएमसी (TMC) को 46% वोट मिल सकते हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों में भी ममता बनर्जी की पार्टी का इतना ही वोट शेयर रहा था। मतलब, तृणमूल के प्रदर्शन पर करीब 14 वर्षों की सत्ता के बावजूद एंटी-इंकंबेंसी का कोई असर नहीं पड़ता नजर आ रहा है।

MOTN Poll West Bengal: बीजेपी के वोट शेयर में 1% बढ़ोतरी की संभावना

अलबत्ता वोट शेयर के मामले में बीजेपी को मामूली राहत मिल सकती है, जो कि 40% रह सकता है। 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को राज्य में 39% वोट मिले हैं। इस तरह से पार्टी ने टीएमसी के साथ अपने फासले को कम जरूर किया है, लेकिन फिर भी ममता बनर्जी की पार्टी को 6% की बढ़त हासिल होने की संभावना नजर आ रही है।

MOTN survey West Bengal: कांग्रेस के वोट शेयर में दोगुनी बढ़त का अनुमान

वोट शेयर के मामले में सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा कांग्रेस का है, जो अभी लोकसभा चुनाव करवाए जाने पर राज्य में दहाई यानी 10% का आंकड़ा छू सकती है। जबकि, 2024 के लोकसभा में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को सिर्फ 5% वोट मिले थे।

MOTN survey: कांग्रेस को 2024 की 29 की जगह 30 सीटें मिलने की संभावना

इसी ओपिनियन पोल ने अभी लोकसभा चुनाव होने पर बंगाल की 42 सीटों के लिए जो अनुमान जाहिर किए हैं,उस पर गौर कर लेते हैं। इसके मुताबिक अभी लोकसभा चुनाव हुए तो तृणमूल कांग्रेस 42 में से 30 सीटें जीत सकती है। जबकि, मौजूदा लोकसभा में बंगाल से उसके 29 ही सांसद हैं।

Opinion poll West Bengal: कांग्रेस के बंगाल में भी शून्य पर पहुंचने की संभावना

लगता है कि टीएमसी को सीटों का यह फायदा कांग्रेस से मिल रहा है। अभी राज्य से उसका एक लोकसभा सांसद है, लेकिन सर्वे के अनुसार वह एक बार यहां भी शून्य का आंकड़ा हासिल कर सकती है।

Opinion poll West Bengal: बीजेपी को आज लोकसभा चुनाव होने पर भी 12 सीटें ही मिलने की संभावना

जहां तक बीजेपी की सीटों के बारे में पूर्वानुमान है तो उसे न तो फायदा ही होने की संभावना है और न ही नुकसान की ही आशंका है। उसकी अभी पश्चिम बंगाल में 12 सीटें हैं और अभी चुनाव करवाए जाने की स्थिति में भी इतनी ही सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

MOTN survey West Bengal: देश में ममता बनर्जी दूसरे नंबर पर पसंदीदा मुख्यमंत्री

MOTN सर्वे में ममता बनर्जी के लिए एक और राहत की खबर है। इसने देश में पसंदीदा मुख्यमंत्रियों पर भी जनता की राय ली है। इसमें 35.3% लोगों की पहली पसंद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नंबर वन पर हैं। लेकिन, 10.6% वोट के साथ ममता ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+