Mother's Day 2021: करीना ने शेयर की छोटे बेटे की तस्वीर, कही दिल छू लेने वाली बात
मुंबई, 09 मई। बॉलीवुड की बेबो यानी कि करीना कपूर खान ने जबसे अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है, तब से ही उनके शहजादे की एक झलक को देखने के लिए लोग बेकरार हैं। उनके फैंस करीना से लगातार उनके छोटे बेटे की तस्वीर की मांग कर रहे हैं, हालांकि करीना ने उनके कहने पर अपने न्यूबार्न बेबी की फोटो शेयर तो की थी लेकिन उसमें बच्चे की शक्ल नहीं दिख रही थी लेकिन 'मदर्स डे' पर करीना ने अपने फैंस की डिमांड पूरी कर दी है।

करीना ने शेयर की छोटे बेटे की तस्वीर
जी हां, मातृदिवस के खास मौके पर करीना ने अपने छोटे बेटे की ब्लैकएंड व्हाईट तस्वीर को शेयर की है। करीना ने जो तस्वीर शेर की है, उसमें बड़े बेटे तैमूर की गोद में छोटा भाई है और तैमूर कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं, हालांकि छोटे बेटे का चेहरा तस्वीर में पूरी तरह से साफ नहीं है। करीना ने इस तस्वीर के साथ ही दिल को छूने वाला मैसेज भी लिखा है।

ये दोनों मुझे बेहतर कल की आशा देते हैं: करीना
करीना ने लिखा है' पूरी दुनिया उम्मीद पर कायम हैं और ये दोनों मुझे बेहतर कल की आशा देते हैं, आप सभी को सुंदर मदर्स डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, सशक्त माताएं हैं...विश्वास रखो'। करीना की पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं, हालांकि छोटे बेटे की तस्वीर स्पष्ट ना होने पर कुछ फैंस ने करीना से इसके लिए शिकायत भी की है।

रणधीर कपूर ने गलती से शेयर की थी बच्चे की Pic
गौरतलब है कि करीना से पहले करीना के पापा रणधीर कपूर ने गलती से एक बच्चे की तस्वीर शेयर की थी, जिसे कि करीना का दूसरा बेटा कहा जा रहा था, हालांकि रणधीर कपूर ने थोड़ी देर बाद उस तस्वीर को डिलीट कर दिया था। बता दें कि करीना के दूसरे बेटे अभी तक उनकी सास और सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर ने भी नहीं देखा है क्योंकि शर्मिला कोरोना महामारी की वजह से ट्रैवल नहीं कर रही हैं, वो इस वक्त दिल्ली में हैं।

21 फरवरी को करीना दूसरी बार बनी हैं मां
मालूम हो कि 21 फरवरी 2021 को करीना ने अपने और एक्टर सैफ अली खान के दूसरे बेटे को जन्म दिया है। साल 2016 में करीना ने अपने और सैफ के पहले बच्चे तैमूर को जन्म दिया था। तैमूर सोशल मीडिया के स्टार किड्स में से एक हैं। करीना, सैफ की दूसरी पत्नी हैं। सैफ को पहली शादी से भी दो बच्चे हैं।












Click it and Unblock the Notifications