14 साल से प्रेग्नेंट, 16 बच्चे को दे चुकीं जन्म, 17वां है अभी पेट में, नाम रखने का निकाला यूनिक तरीका
यहां एक महिला ने 16 बच्चों को जन्म दिया है। वहीं 17वां बच्चा अभी पेट में है। अगले साल मार्च में उसका जन्म होगा। माता-पिता सभी बच्चों का नाम c लेटर से बने शब्द पर रख रहे हैं।
नई दिल्ली, 03 सितंबर: आप अंदाजा लगाइए कि एक महिला कितने बच्चों को जन्म दे सकती हैं, दो, चार, पांच दस....यहां एक महिला ने 16 बच्चों को जन्म दिया है। वहीं 17वां बच्चा अभी पेट में है। अगले साल मार्च में उसका जन्म होगा। माता-पिता सभी बच्चों का नाम c लेटर से बने शब्द पर रख रहे हैं। पिता के सम्मान के लिए ऐसा नाम रख रहे हैं।

20 बच्चे करने की इच्छा
पैटी हर्नांडेज़ और उनके पति कार्लोस जो अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में रहते हैं। उनकी इच्छा है कि उनके 20 बच्चे हों। जिनमें से 10 बेटा और 10 बेटी होनी चाहिए। अभी 16 बच्चे जन्म ले चुके हैं। वहीं 17वां अभी पेट में है। इसके बाद पति-पत्नी 3 बच्चे और चाहते हैं।

'c' से शुरू होने वाले रख रहे नाम
एक साल पहले तक उनके 16 बच्चे जन्म ले चुके हैं। उसके एक बाद वह 17वें बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि वह पेट में है। अगले साल मार्च में उसका जन्म होगा। उन्होंने अपने सभी बच्चों के लिए पिता का सम्मान करने के लिए 'c' से शुरू होने वाले नामों को चुना है।

16 में से 10 लड़की 6 लड़की
बच्चों के पिता का नाम कार्लोस (Carlos) है। दंपती के अभी 16 बच्चों में से 6 लड़के और 10 लड़कियां हैं। जिनमें से तीन बार जुड़वां बच्चे हुए हैं। बच्चों के नाम हैं- कार्लोस जूनियर 14, क्रिस्टोफर 13, कार्ला 11, कैटिलिन 11, क्रिस्टियन 10, सेलेस्टे 10, क्रिस्टीना 9, केल्विन 7, कैथरीन 7, कालेब 5, कैरोलीन 5, कैमिला 4, कैरोल 4 शार्लोट 3, क्रिस्टल 2 और क्लेटन 1

अभी 13 सप्ताह की गर्भवती
महिला ने फैबुलस पत्रिका को बताया कि वे 13 सप्ताह की गर्भवती हैं। जो कि बेबी ब्वॉय है। उन्होंने कहा कि मैं 14 साल से गर्भवती हूं। मैं बेहद खुशी महसूस कर रही हूं। पैटी ने पिछले साल मई में अपने सबसे छोटे बच्चे क्लेटन को जन्म दिया था।

गर्भनिरोधक का उपयोग करने से इनकार
उन्होंने कहा था कि उनकी आखिरी गर्भावस्था सबसे कठिन थी। पैटी को 20 बच्चे होने की उम्मीद है। वह 3 लड़के और चाहती हैं। जिससे उसका परिवार 10 लड़कों और 10 लड़कियों का हो जाए। दंपति ने गर्भनिरोधक का उपयोग करने से इनकार कर दिया है।
यह भी पढ़ें- प्रेमिका को दिया कार तो कर लिया ब्रेकअप, नये BF के साथ गाड़ी में घूमते देख पूर्व प्रेमी ने कर दी ये बड़ी मांग












Click it and Unblock the Notifications