प्रेमिका को दिया कार तो कर लिया Breakup, नये BF के साथ गाड़ी में घूमते देख गुस्साए Ex प्रेमी ने कर दी ये मांग
क प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को कार गिफ्ट की थी। लेकिन उस कार को लड़की के साथ उनका नया ब्वॉयफ्रेंड चला रहा था। इसे देखते ही कार गिफ्ट करने वाले आशिक का गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया।
नई दिल्ली, 03 सितंबर: प्यार जब साथ होता है तो व्यक्ति बड़ी से बड़ी मुश्किल पार कर लेता है। वही जब दिल टूटता है तो क्या से क्या कर लेता है। साथ ही गुस्से में अक्सर आशिक इंतकाम का रास्ता अपना लेता है। प्यार का एक ऐसा ही किस्सा आपके सामने लाया हूं। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को कार गिफ्ट की थी। लेकिन उस कार को लड़की के साथ उनका नया ब्वॉयफ्रेंड चला रहा था। इसे देखते ही कार गिफ्ट करने वाले आशिक का गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया।

गिफ्ट की थी कार
इसके बाद आशिक ने गुस्से में आकर अपनी प्रेमिका से सारा गिफ्ट वापस करने को कहा है। यह मामला सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में आ गया है। मलेशिया का यह मामला है। जहां एक आशिक ने अपनी प्रेमिका को कार गिफ्ट की थी। अब वह उसे वापस चाहता है जब उसने अपनी प्रेमिका के नए ब्वॉयफ्रेंड को कार चलाते हुए देखा।

9 साल से कर रहा था डेट
आशिक ने फेसबुक पोस्ट कर बताया कि मैं 9 साल से इस लड़की को डेट कर रहा था और कुछ समय पहले उसने ब्रेकअप के लिए कहा। मैं इसके लिए तैयार हो गया, और हम अपने अलग रास्ते चले गए।

ब्रेकअप से पहले नये BF से शुरू कर दी डेटिंग
मैंने कभी कुछ वापस नहीं मांगा। लेकिन हाल ही में मुझे पता चला कि उसका नया ब्वॉयफ्रेंड है और हमारे अलग होने से पहले ही उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी थी। रिलेशनशिप के दौरान उस शख्स ने उन्हें कई चीजें गिफ्ट की थीं, जिनमें सबसे कीमती एक कार थी।

पूर्व प्रेमी को आया बहुत गुस्सा
जब उन्होंने देखा कि उसकी पूर्व प्रेमिका अपने नए ब्वॉयफ्रेंड के साथ कार में जा रही है, तो उसने कार सहित सारा गिफ्ट वापस करने को कहा है। उन्होंने लिखा कि मैंने उसे बहुत सारे उपहार खरीदे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने उसके लिए जो सबसे मूल्यवान उपहार खरीदा वह एक कार थी। मुझे यह देखकर बहुत गुस्सा आया कि उसका नया ब्वॉयफ्रेंड मेरे द्वारा खरीदी गई कार चला रहा है।

फेसबुक पर कह दी बड़ी बात
उन्होंने ये स्वीकार करते हुए कहा कि हां, हम अलग हो गए हैं, ये भी स्वीकार करते हैं कि उसने मुझे धोखा दिया, लेकिन हम ये स्वीकार नहीं कर सकता कि उसे जो मैंने कार खरीदकर दी थी, वो उसका नया ब्वॉयफ्रेंड चलाए। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कोई भी पुरुष इस अपमान को सह सकता है।
यह भी पढ़ें- शख्स ने इस शानदार जगह पर अपनी प्रेमिका को किया प्रपोज, VIDEO बना रही महिला की हरकत को देख नहीं रोक पाएंगे हंसी












Click it and Unblock the Notifications